scriptविवाहिता के साथ ऐसा क्या हुआ कि ससुराल के आधा दर्जन पर करा दिया मुकदमा | Married Woman File FIR Against In Laws Family Members | Patrika News
आजमगढ़

विवाहिता के साथ ऐसा क्या हुआ कि ससुराल के आधा दर्जन पर करा दिया मुकदमा

आजमगढ़ के रानी की सराय का मामला।

आजमगढ़Nov 17, 2019 / 04:35 pm

रफतउद्दीन फरीद

Woman

प्रतीकात्मक फोटो

आजमगढ़ . दहेज उत्पीड़न की शिकार हुई विवाहिता ने शनिवार को महिला थाने में ससुराल पक्ष के आधा दर्जन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। रानी की सराय थाना क्षेत्र के चकवारा गांव स्थित मायके में रह रही विवाहिता अनीता पुत्री सूबेदार सरोज की शादी बरदह थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भीरा गांव निवासी धर्मवीर पुत्र फौजदार सरोज के साथ हुई है।
दहेज पीड़िता अनीता का आरोप है कि दहेज में दो लाख रुपए व बोलेरो वाहन की मांग को लेकर ससुराल वालों ने उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया है। इस मामले में आरोपित किए गए पति समेत आधा दर्जन लोगों के खिलाफ पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।
सर्पदंश से महिला अचेत

खेत की सिंचाई करते वक्त सर्पदंश से अचेत हुई महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के लाडो ग्राम निवासी राजेंद्र की पत्नी कोकिला देवी (35) रविवार की सुबह अपने खेत की सिंचाई कर रही थी। इसी दौरान खेत में छिपे सर्प ने उसे डंस लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अचेत अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
युवक ने खाया जहर, हालत गंभीर

अज्ञात कारणों से जहर निगल कर अचेत हुए युवक को परिजनों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। उपचाराधीन युवक की हालत गंभीर बताई गई है। जहानागंज थाना क्षेत्र के लपसीपुर ग्राम निवासी 20 वर्षीय विशाल पुत्र सूर्यनाथ ने रविवार की सुबह अज्ञात कारणों से विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों को इसकी जानकारी हुई। स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र से रेफर कर दिए जाने पर अचेत युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / विवाहिता के साथ ऐसा क्या हुआ कि ससुराल के आधा दर्जन पर करा दिया मुकदमा

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो