scriptमुलायम के गढ़ में पहली बार एक मंच पर होंगे मायावती और अखिलेश | Mayawati and Akhilesh yadav visit in azamgarh before election 2019 | Patrika News
आजमगढ़

मुलायम के गढ़ में पहली बार एक मंच पर होंगे मायावती और अखिलेश

अलग-अलग हेलीकॉप्टर से आएंगे अखिलेश और मायावती, भीड़ को देखते हुए किया गया है रूट डायवर्जन

आजमगढ़May 08, 2019 / 12:30 pm

sarveshwari Mishra

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

आजमगढ़. इस जिले के लोगों ने वर्ष 1993 के विधानसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव का मायावती के साथ मंच साझा करते हुए देखा है। वर्ष 1995 के गेस्ट हाउस कांड के बाद दोनों दलों के नेता कभी आपस में नहीं मिले। लेकिन करीब 24 साल के बाद आज वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में मुलायम सिंह यादव के पुत्र अखिलेश यादव और बसपा मुखिया मायावती मंच साझा करने जा रही है। आजमगढ़ संसदीय क्षेत्र के रानी की सराय चेकपोस्ट पर इनकी सभा होगी।
वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में भी मायावती की रैली यही हुई थी लेकिन उस समय माया निशाने पर मोदी से अधिक अखिलेश यादव थे। आज परिस्थिति पूरी तरह बदली दिखेगी। मायावती और अखिलेश एक मंच पर ही नहीं होगे बल्कि एक दूसरे का गुणगान करते हुए भी दिखेगे। दोनों के निशाने पर होगी भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता। यह प्रयोग कितना सफल होगा यह तो 23 को मतगणना के बाद पता चलेगा लेकिन दोनों ही दलों के नेताओं में उत्साह साफ झलक रहा है।
आजमगढ संसदीय सीट से सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव खुद प्रत्याशी हैं। वहीं लालगंज से बसपा की संगीता आजाद प्रत्याशी हैं। दोनों पार्टी के मुखिया के लिए हैलीपैड मंच के दोनों तरफ अलग छोरों पर बनाया गया है। गर्मी को देखते हुए टेंट में जगह-जगह कूलर की व्यवस्था की गई है। मंच के चारों तरफ एसी लगी हुई है।

जनसभा में कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गयी है। जनसभा स्थल के पास बने हैलीपैड से लेकर जनसभा स्थल तक बैरिकेडिग कर दी गयी है। वाहनों के आने जाने पर रोक लगाने के लिए कई स्थानों पर बैरियर भी लगा दिये गए हैं। रानी की सराय की ओर आने जाने वाले वाहनों का सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक रूट डायवर्जन कर दिया गया है। लखनऊ, फूलपुर से आने वाले चार पहिया से लेकर बड़े सभी वाहन फरिहां, निजामाबाद होते हुए अपने गंतव्य को जाएंगे। जबकि आजमगढ़ से लखनऊ व फूलपुर की ओर जाने वाले वाहन भी इसी रूट से होकर जाएंगे। इसी प्रकार आजमगढ़ से इलाहाबाद व वाराणसी की ओर जाने वाले सभी वाहन विश्वकर्मा मंदिर, हुसेनगंज इटौरा, खरिहानी होते हुए जाएंगे। जबकि इलाहाबाद व वाराणसी की ओर से आने वाले सभी वाहन मोहम्मदपुर, फरिहां, निजामाबाद, भदुली होते हुए आएंगे।
BY-Ranvijay Singh

Home / Azamgarh / मुलायम के गढ़ में पहली बार एक मंच पर होंगे मायावती और अखिलेश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो