scriptनिरहुआ का बड़ा बयान, कहा डेढ़ साल गाना बजाना बंद बस सिर्फ विकास, जल्द बनेगा आर्यमगढ़ | Nirhua Said no singing only development Aryamgarh will become Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

निरहुआ का बड़ा बयान, कहा डेढ़ साल गाना बजाना बंद बस सिर्फ विकास, जल्द बनेगा आर्यमगढ़

सांसद चुने जाने के बाद पहली बार आजमगढ़ पहुंचे दिनेश लाल यादव निरहुआ ने दावा किया कि अब डेढ़ साल तक गाना बजाना बंद रहेगा सिर्फ विकास होगा। जिले की सभी दस विधानसभाओं में विकास कार्य कराया जाएगा। इसके लिए वे सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी कर चुके हैं। साथ ही दावा किया जल्द ही आजमगढ़ का नाम आर्यमगढ़ किया जाएगा।

आजमगढ़Jun 30, 2022 / 06:59 pm

Ranvijay Singh

नव निर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्वागत करते कार्यकर्ता

नव निर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का स्वागत करते कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. लोकसभा उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद आजमगढ़ पहुंचे सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ का नेहरूहाल में कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान निरहुआ ने दावा किया कि अगले डेढ़ साल गाना बजाना बंद अब सिर्फ विकास होगा। इसकी प्लानिंग वे पहले तैयार कर चुके थे और जीतने के बाद सीएम से मिलकर बात भी कर चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आजमगढ़ आर्यमगढ़ बनेगा।

सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ़ जल्द आर्यमगढ़ बनेगा। उन्होंने जीतने के बाद तुरंत सीएम योगी आदित्यानाथ से जनपद के विकास के संबन्ध में मुलाकात की। सीएम ने भरोसा दिलाया कि केवल आजमगढ़ की पांच ही नहीं बल्कि दस विधानसभा सीटों पर रूके हुए विकास कार्याे की गति तेज होगी। इसके लिए उन्होने अधिकारियों को भी निर्देष दिए है। अब गाना बंद, केवल विकास का काम होगा और गाना डेढ़ साल बाद ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जनता से हमने डेढ वर्ष विकास के लिए मांगे थे। जीत के बाद जनता से किये गये वादे को पूरा करने व आजमगढ़ के विकास के लिए सीएम योगी आदित्यानाथ से मुलाकात की। इस सम्बन्ध में सीएम ने साफ किया आजमगढ की केवल पांच विधानसभा नहीं बल्कि दो लोकसभा की दस विधानसभाओं में रूके हुए विकास कार्याे को तेजी से कराया जायेगा। राजस्थान में कन्हैयालाल हुई हत्या की निंदा करते हुए दिनेश लाल यादव ने कहा कि देश में कानून का राज है और कानून के हिसाब से उसे सजा दी जाती है। ऐसा करने वालों को इतनी कठोर सजा दी जानी चाहिए कि कोई ऐसा दोबारा करने की सोचे भी न सके। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहा कि आजमगढ निश्चित रूप से आर्यमगढ़ बनेगा और इससे किसी को नाराज होने की जरूरत नहीं है। क्यांेकि अगर हमारे घर कोई दूसरा आया और हमारी नेम प्लेट को हटा दिया हो तो जब हम अपना नेम प्लेट लगायेगें तो किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। इसका संकते सीएम योगी ने आजमगढ़ में दिया था, तो निश्चित रूप से आर्यमगढ बनेगा।

सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा लगातार सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर हमला बोलने के सवाल पर सांसद दिनेश लाल यादव ने कहा कि ओपी राजभर सही बोल रहे है। एसी में बैठकर चुनाव नहीं जीता जा सकता है। चुनाव जीतने के लिए जमीन पर उतरना पड़ेगा और जीतने के बाद जमीन पर काम करना पड़ेगा। वे जीतकर भी टाइम नहीं दे पाये और चुनाव में भी टाइम नहीं दे पाये लेकिन हमलोग चुनाव के समय भी जनता के बीच में थे और जीतने के बाद भी जनता के बीच ही रहेगें तभी हम अपना किया हुआ वादा पूरा कर पायेगें। दिनेश लाल यादव निरहुआ ने माना कि आजमगढ़ सीट का समीकरण इतना कठीन है कि यहां दुआ और आर्शिवाद से ही जीता जा सकता है। यह जीत आजमगढ़ जनता और हमारे देवतुल्य कार्यकर्ताओं की मेहनत और आर्शीवाद से जीत मिली है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो