scriptसर्जिकल स्ट्राइक के बाद झूमे लोग, आतिबाजी के बीच मनाया जश्न | peoples celebration after iaf attack in pok and pakistan | Patrika News
आजमगढ़

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद झूमे लोग, आतिबाजी के बीच मनाया जश्न

ढोल ताशे पर थिरकते नजर आये युवा

आजमगढ़Feb 26, 2019 / 10:45 pm

Ashish Shukla

up news

सर्जिकल स्ट्राइक के बाद झूमे लोग, आतिबाजी के बीच मनाया जश्न

आजमगढ़. भारतीय सेना द्वारा मंगलवार को पाकिस्तान में घुसकर की गयी कार्रवाई के बाद जिले के लोग खुशी से झूम उठे। इस दौरान जहां भारत मां के जयकारे लगाये गये वहीं सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए युवा वर्ग सड़कों पर उतर गया। जगह-जगह आतिशबाजी हुई तो ढोल ताशे पर लोग झूमकर नाचे।
शहर से लेकर गांव तक जश्न का माहौल दिखा। लोगों ने सेना और सरकार से ऐसी और भी कार्रवाई की अपील की। सामाजिक संगठन भी इस जश्न में पीछे नहीं रहे। भारत रक्षा दल द्वारा ढ़ोल नगाड़े के साथ संगठन कार्यालय से जुलूस निकाला गया जो पुरानी सब्जी मंडी, चौक, मातवरगंज, बड़ादेव, नगर पालिका होते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर जाकर समाप्त हुआ। जुलूस में भारत रक्षा दल के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय सेना जिंदाबाद, जय हिंद, पाकिस्तान मुर्दाबाद, अबकी बार न माफ करेंगे पूरा पाकिस्तान साफ करेंगे का गगनभेदी नारे के साथ ही आतिशबाजी भी की थी।

इसी क्रम में प्रयास सामाजिक संगठन ढोल-ताशे के साथ जश्न का इजहार किया और नगर के तिरंगा चौराहे से निकलकर कलेक्ट्रेट तिराहा स्थित चौराहे पर मिठाई बांट कर खुशी मनायी गयी। इस सर्जिकल स्टाइल को भारतीय सेना का शौर्य करार देते हुए सरकार से मांग किया गया कि आंतक के खिलाफ अब निर्णायक लड़ाई लड़ा जाये और देश से आंतक का सूपड़ा साफ किया जाये।
नगर भ्रमण के बाद प्रयास संगठन के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने बताया कि जब दिग्विजय के बाण छोड़े जायेंगे, आतंकियों की सीमा में भारतीय रणबाकुंरे जायेंगे, साकलों की खड़खड़ाहट में नहीं है वंदना, या तो दरवाजे खुलेंगे या तो तोड़ें जायेंगे। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसी की भाषा में माकूल जबाव दिया जाये। सेना को अब पूरी छूट दे दीगयी है पाकिस्तान के साथ ऐसा व्यवहार आंतकियों के सम्पूर्ण सफाई के साथ जारी रखना चाहिए।

Home / Azamgarh / सर्जिकल स्ट्राइक के बाद झूमे लोग, आतिबाजी के बीच मनाया जश्न

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो