रौनापार थाना क्षेत्र के चांदपट्टी गांव निवासी सुदामा की 28 वर्षीय पुत्री विमला की शादी महराजगंज क्षेत्र के जमीलपुर निवासी चंद्रशेखर के साथ हुई थी। उसकी एक बच्ची है। वर्तमान में वह गर्भवती भी थी। मंगलवार की सुबह अचानक उसकी तबियत खराब हो गई। परिवार के लोग शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराए जहां उपचार के दौरान बुधवार की भोर उसकी मौत हो गई। मृतका का पति चंद्रशेखर परिवार की रोजी रोटी के लिए गुजरात रहता है। वहीं ससुराल पक्ष का कहना है कि विमला को ब्लड कैंसर था। मृतका के भाई विनोद ने बताया कि दो दिन पूर्व मिलकर आया था कोई समस्या नहीं थी अचानक क्या हो गया पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।