scriptकिसानों की बर्बादी का दस्तावेज है कृषि कानून, पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएंगे अन्नदाता: रामदर्शन | PSP Padyatra in Suport of Kisan Andolan in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

किसानों की बर्बादी का दस्तावेज है कृषि कानून, पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएंगे अन्नदाता: रामदर्शन

मोदी सरकार की हठधर्मिता ले रही सड़क पर किसानों की जान
प्रसपा ने पदयात्रा निकाल किया कृषि कानून का विरोध
केंद्र व प्रदेश की सरकार को जनविरोधी बताते हुए उखाड़ फेंकने का लिया संकल्प

आजमगढ़Jan 08, 2021 / 08:58 am

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh news

सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते प्रसपा कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. यूपी विधानसभा चुनाव के लिए जमीन तैयार करने में जुटी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया केंद्र व प्रदेश सरकार पर लगातार हमलावर दिख रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव के आह्वान पर जलाए जा रहे गांव-गांव पांव-पांव जनसम्पर्क अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव पूर्व विधायक रामदर्शन यादव के नेतृत्व में मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों से मिलकर केंद्र व प्रदेश सरकार पर जन विरोधी होने का आरोप लगाया गया। कृषि विधेयक के खिलाफ आर पार की लड़ाई का अह्वान किया गया।

प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि मोदी सरकार की हठधर्मिता के चलते सैकड़ों किसानों ने दिल्ली की सड़कों पर अपनी जान दे दी, लेकिन सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंग रही है। श्री यादव ने कहा कृषि कानून किसानों को बर्बादी का दस्तावेज है, इसके लागू होने पर कृषि और किसान पूंजीपतियों के गुलाम हो जायेंगे। अपने व्यापारी साथियों को लाभ पहुंचाने की गरज से मोदी सरकार कृषि कानून लागू करना चाहती है जिसका प्रगतिशील समाजवादी पार्टी पूरजोर विरोध करती रहेगी।

कार्यक्रम की शुरूआत ग्राम अच्चलपुर, कोढ़वा, महुबा से हुई और नाजिरपुर सरपा में बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर समापन किया गया। इस दौरान लालचंद यादव, देवनाथ यादव, ओमप्रकाश यादव, दलसिंगार अनिल, नंदलाल, प्रदीप यादव गुड्डू, दीपक राजभर, हिमांशु, लालू, रामचन्दर सिंह, केसर चैहान, विजय चैहान, बालचंद चैहान, राजकुमार, सोनू, सोम्मर भारती,सुदर्शन, रामदरश दसई, मंशू प्रजापति, रामअवध, सुरेन्द्र यादव, सुलई आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / किसानों की बर्बादी का दस्तावेज है कृषि कानून, पूंजीपतियों का गुलाम बन जाएंगे अन्नदाता: रामदर्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो