scriptरोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, दो साल का बकाया है मानदेय | Rojgar Sevak Protest for Two year salary in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, दो साल का बकाया है मानदेय

मानदेय न मिलने से परेशान रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन।

आजमगढ़Sep 27, 2018 / 08:11 am

रफतउद्दीन फरीद

Protest

प्रदर्शन

आजमगढ़. करीब डेढ़ साल से मानदेय न मिलने के कारण भुखमरी की कगार पर पहुंच चुके रोजगार सेवकों ने बुधवार को मेहता पार्क में बैठक कर समस्याओं पर चर्चा की। इसके बाद आयुक्त कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। मानदेय न मिलने व अन्य मांगों के पूरा न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने कहा कि हम रोजगार सेवकों का वर्ष 2016-17 व 2017-18 का मानदेय बकाया है। मानदेय का भुगतान न होने से रोजगार सेवक भुखमरी के कगार पर है। तंगहाली के कारण आज दैनिक जरूरतों को पूरा करना मुश्किल हो गया है लेकिन सरकार और प्रशासन हमारी समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है। हमारे बकाया मानदेय का तत्काल भुगतान किया जाय।
उन्हांने कहा कि जियो टैगिंग व अन्य विभागीय कार्यो के संचालन के लिए हमें स्मार्टफोन उपलब्ध कराया जाय। कारण कि हमारी आर्थिक स्थित ऐसी नहीं है कि हम खुद स्मार्ट फोन खरीद सकें। कर्मचारी भविष्य निधि सेवा सरकार के आदेश के बाद भी शुरू नहीं की गयी है। इसे शुरू किया जाय। जनपद स्तर पर एक अपै्रल 2018 से अब तक जितने भी प्रशासनिक मद का सृजन हुआ है तत्काल ब्लाकों में वितरित कराया जाया। इस मौके पर सुभाष भारती, राम विनय यादव, विकास मिश्र, विजय सोनी, राम बचन सरोज, जयगोविंद यादव, नीरज कुमार, उमेश यादव, जिउत राम, रिंकू पासवान आदि उपसिथत थे।
मार्ग दुर्घटना में घायल युवक ने तोड़ा दम

आजमगढ़. रानी की सराय कस्बे के समीप दो दिन पूर्व हुई मार्ग दुर्घटना में घायल युवा मजदूर ने बुधवार की सुबह निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। निजामाबाद थाना क्षेत्र के डोडोपुर ग्राम निवासी 26 वर्षीय मनीष सोनकर पुत्र बेचू जीविकोपार्जन के लिए मजदूरी करता था। बीते 24 सितंबर की शाम वह साइकिल से अपने घर जाते समय रानी की सराय कस्बे के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आकर घायल हो गया। जिला अस्पताल रेफर कर दिए जाने पर परिजनों ने घायल मनीष को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचाराधीन मनीष ने बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया। मृतक के एक पुत्र व एक पुत्री बताए गए हैं। इस घटना से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / रोजगार सेवकों ने किया प्रदर्शन, दो साल का बकाया है मानदेय

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो