scriptYogi Government की टेंशन बढ़ाने के लिये सपा ने बनाया प्लान, विधायको को सौंपी जिम्मेदारी | Samajwadi Party Protest against Yogi Government on 1 October | Patrika News
आजमगढ़

Yogi Government की टेंशन बढ़ाने के लिये सपा ने बनाया प्लान, विधायको को सौंपी जिम्मेदारी

मिशन 2022 के लिये अभी से तैयारी में जुट गयी समाजवादी पार्टी। सरकार की नीतियों, बढ़ती मंहगाई आदि मुद्दों पर एक अक्टूबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन।

आजमगढ़Sep 24, 2019 / 02:15 pm

रफतउद्दीन फरीद

Samajwadi Party

समाजवादी पार्टी

आजमगढ़. मिशन 2022 के चुनाव तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी योगी सरकार की नाकामियों को जनता के बीच ले जाएगी। सरकार की गलत नीतियों, बढ़ती मंहगाई आदि मुद्दों को लेकर पार्टी एक अक्टूबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना प्रदर्शन करेगी।

समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष हवालदार यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी प्रदेश में योगी सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण मॅहगाई, बेरोजगारी, अराजकता, ध्वस्त कानून व्यवस्था, बिजली दरों में वृद्धि, वाहनों की चेकिंग के नाम पर की जा रही वसूली आदि जन समस्याओं को लेकर एक अक्टूबर को सभी तहसील मुख्यालयों पर धरना देगी। निर्धारित तिथि पर पूर्वांह्न दस बजे सभी आठों तहसीलों में धरने को सफल बनाने व उसका नेतृत्व के लिए पार्टी द्वारा जिम्मेदारी तय की गयी है।

तहसील-बूढ़नपुर में डाॅ संग्राम यादव विधायक, दामोदर प्रजापति विस अध्यक्ष, तहसील-सगड़ी में नफीस अहमद विधायक, डा. हरिराम सिंह यादव अध्यक्ष, जयराम सिंह पटेल पूर्व प्रत्याशी, रामदरश यादव अध्यक्ष, तहसील-सदर में दुर्गा प्रसाद यादव विधायक, हरिश्चन्द्र यादव अध्यक्ष, अखिलेश यादव पूर्व प्रत्याशी, शोभनाथ यादव अध्यक्ष, तहसील-मेंहनगर में कल्पनाथ पासवान विधायक, लालमनि राजभर, हंसराज यादव अध्यक्ष, तहसील-लालगंज में बेचई सरोज पूर्व विधायक, दरोगा प्रसाद सरोज पूर्व सांसद, कमला प्रसाद यादव पूर्व एमएलसी, राजनरायन यादव अध्यक्ष, तहसील-मार्टीनगंज में आदिल शेख पूर्व विधायक, रामआसरे चैहान अध्यक्ष, तहसील-फूलपुर में श्यामबहादुर सिंह यादव पूर्व विधायक, राकेश यादव एमएलसी, नसीम अहमद अध्यक्ष, तहसील-निजामाबाद में आलमबदी आजमी विधायक, अशोक यादव अध्यक्ष धरने का नेतृत्व करेंगे।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / Yogi Government की टेंशन बढ़ाने के लिये सपा ने बनाया प्लान, विधायको को सौंपी जिम्मेदारी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो