scriptअखिलेश यादव के खिलाफ निरहुआ और महेन्द्रनाथ पाण्डेय के बयान पर तिलमिलाई सपा ने दिया ऐसा जवाब | Samajwadi Party Reply on Nirahua and Mahendra Nath Pandey Statement | Patrika News
आजमगढ़

अखिलेश यादव के खिलाफ निरहुआ और महेन्द्रनाथ पाण्डेय के बयान पर तिलमिलाई सपा ने दिया ऐसा जवाब

सपा का पलटवार, कहा योगी मोदी की संतान ही नहीं तो किसे लड़ाएंगे चुनाव।
भाजपा ने 44 नेता के परिवारवालों को दिया है टिकट, सपा पर नहीं लगा सकते आरोप

आजमगढ़Apr 21, 2019 / 07:02 pm

रफतउद्दीन फरीद

Akhilesh yadav Nirahua

अखिलेश यादव निरहुआ

आजमगढ़. पूर्व सीएम अखिलेश के खिलाफ भाजपा प्रत्याशी दिनेश लाल यादव निरहुआ व प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय के बयान से तिलमिलाए सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने एक बार फिर योगी मोदी को निशाने पर लिया। उन्होंने सवाल किया कि जब योगी और मोदी के पास संता नहीं है तो वे लड़ाएंगे भी किसकों। भाजपा में जिनके पास संतान है वे अपनों को चुनाव लड़ा रहे हैं। कल्याण सिंह और राजनाथ सिंह जैसे नेता इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। भाजपा में ऐसे 44 नेता है जिनके परिवार के लोग चुनाव मैदान में है। इसके बाद भी इस दल के लोग परिवारवाद की बात करते हैं।
हमने फूलपुर से पंधारी यादव, एटा से अपने पूर्व सांसद को मैदान में उतारा है लेकिन भाजपाई बताये कितने यादवों को टिकट दे दिये हैं। रहा सवाल निरहुआ का तो मैं उसके स्तर पर उतरना नहीं चाहता। निरहुआ का जवाब बिरहा गाने वाले आयेंगे तो वही दे देंगे। उन्होंने भाजपा की सभा को फ्लाप शो बताते हुए कहा कि बामुश्किल सभा में 500 लोग पहुंचे थे। अखिलेश यादव की सभा भी लोगों ने देखी थी। बाहर की भीड़ के सवाल पर उन्होंने कहा कि अगर सपा में बाहरी भीड़ थी तो महेंद्र नाथ पांडेय भी तो जौनपुर से आये थे। जनता के नामाकंन में ही निरहुआ को सगझा दिया है कि फिल्मिस्तान लौट जाओ इसी में तुम्हारी भलाई है। उन्होंने कहा कि निरहुआ को सोचना चाहिए कि अगर उसे किसी ने बतौर कलाकार सम्मान दिया है तो अखिलेश यादव ने दिया। भाजपा के लोगों ने उसे क्या दिया।
रहा सवाल भाजपा का तो सभा के नाम पर आचार संहिता की धज्जी उड़ाई गयी। सभा उस जगह रखी गयी जहां परीक्षा चल रही थी। बिना परमीशन के रिक्शा चलाया गया। उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों को जनता को बताना होगा कि सात साल में वादे पूरे क्यों नहीं किये। योगी सरकार ने अगर कुछ किया तो 300 करोड़ के लागत की परियोजना वेटनरी अस्पताल व कालेज को गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया। भाजपा और उसकी सरकार को आजमगढ़ से कोई लेना देना नहीं है।
By Ran Vijay Singh

Home / Azamgarh / अखिलेश यादव के खिलाफ निरहुआ और महेन्द्रनाथ पाण्डेय के बयान पर तिलमिलाई सपा ने दिया ऐसा जवाब

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो