scriptबड़ी बहन से विवाद के बाद किशोरी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप | Sister committed suicied after elder sister dispute | Patrika News
आजमगढ़

बड़ी बहन से विवाद के बाद किशोरी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

आजमगढ़Sep 27, 2019 / 05:35 pm

sarveshwari Mishra

Suicied

Suicied

आजमगढ़. सिधारी थाना क्षेत्र के शाहगढ़-बिहरोजपुर गांव के बीच गुरुवार की भोर में एक किशोरी ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। परिजनों के मुताबिक किशोरी का बड़ी बहन से विवाद हो गया था जिसके बाद से वह गुमसुम थी और भोर में विस्तर से गायब हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सिधारी थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर मठिया गांव निवासी 16 वर्षीय सरिता पुत्री वीरेंद्र कुमार का बुधवार की देर शाम को चूल्हे पर भोजन बनाने की बात को लेकर अपनी बड़ी बहन लकीता से कहासुनी हुई थी। परिजनों के मुताबिक झगड़े के चलते वह पूरी रात गुमसुम पड़ी हुई थी। रात में परिजनों के साथ भोजन कर सोने के लिए गयी। तीन बजे भोर में जब पिता सो कर उठे तो उस समय तक वह घर में ही सो रही थी। शौच कर जब पिता वापस घर आए तो सरिता अपनी चारपाई पर नहीं थी। पिता का कहना है कि उन्होंने सोचा कि वह कहीं गई होगी। इधर जब ग्रामीण शौच के लिए गए तो शाहगढ़-बिहरोजपुर के बीच स्थित रेलवे लाइन पर सरिता का क्षत-विक्षत शव पड़ा देख सन्न रह गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस के साथ ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि संभवतः उसने ट्रेन के सामने कूद कर आत्महत्या कर ली है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृत किशोरी चार बहनों में सबसे छोटी थी। उसके दो भाई भी हैं। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा है।

Home / Azamgarh / बड़ी बहन से विवाद के बाद किशोरी ने उठाया ऐसा कदम, जानकर हैरान रह जाएंगे आप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो