scriptआजमगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व मंत्री बाहुबली अंगद यादव का था करीबी | SP Leader Muneeb Yadav shot dead in azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व मंत्री बाहुबली अंगद यादव का था करीबी

रानी की सराय थाने का हिस्ट्रीशीटर था मृतक

आजमगढ़Aug 23, 2019 / 12:21 pm

sarveshwari Mishra

Samajwadi Party

Samajwadi Party

आजमगढ़. यूपी के आजमगढ़ में बाइक सवार बदमाशों ने सपा नेता मुनीब यादव की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी। मुनीब मॉर्निंग वॉक करके अपने घर पहुंचकर अपने बरामदे में आराम कर रहे थे। उसी समय कुछ बाइक सवार उनके घर आए और उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर उन्हें घायल कर दिए। गोली की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए और सपा नेता को घायल अवस्था में देखा तो आनन-फानन में निजी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने सपा नेता मुनीब यादव को मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
दरअसल, सपा नेता मुनीब यादव रानी की सराय थाने का हिस्ट्रीशीटर था। मुनीब यादव पूर्व मंत्री बाहुबली अंगद यादव का भी करीबी माना जाता था। रानी की सराय थाना क्षेत्र के बिट्ठलपुर निवासी सपा नेता मुनीब यादव (40) पुत्र लौटन की रानी की सराय निजामाबाद रोड पर आटा की चक्की है। शुक्रवार की सुबह वह घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकला था। चक्की के आसपास टहलने के बाद वह घर चला गया। अभी वह घर के बरामदे में पहुंचा ही था कि दो लोग वहां पहुंच गए और उससे बात करने लगे। इसी बीच करीब 7 बजकर 15 मिनट पर दो बाइक पर सवार तीन बदमाश पहुंचे और तमंचे से मुनीब यादव के सिर, पीठ और पैर में गोली मार दी। गोली लगते ही वह जमीन पर गिर गए। वहीं बात कर रहे लोग भी भाग खड़े हुए। गोली की आवाज सुन आस पास के लोग मौके पर पहुंचे तब तक बदमाश तमंचा लहराते निकल गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को निजी अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल है। बता दें कि एक सप्ताह में यह दूसरी घटना है। अभी हाल में अखिलेश नाम के हिस्ट्रीशीटर को बदमाशों ने पटेलनगर चैराहे पर गोली मारी थी जिसमें वह गंभीररूप से घायल हो गया था।
BY- Ranvijay Singh

Home / Azamgarh / आजमगढ़ में सपा नेता की गोली मारकर हत्या, पूर्व मंत्री बाहुबली अंगद यादव का था करीबी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो