scriptभाजपा के पतन का कारण बनेगी लखीमपुर की घटना: दुर्गा प्रसाद यादव | SP Mla Durga Prasad Yadav Attacks BJP Government Serious Allegation | Patrika News
आजमगढ़

भाजपा के पतन का कारण बनेगी लखीमपुर की घटना: दुर्गा प्रसाद यादव

सपा सरकार बनने पर बाईपास की सभी सड़कें फोरलेन कराने का वादा

आजमगढ़Oct 06, 2021 / 05:29 pm

Ranvijay Singh

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि लखीमपुर खीरी की घटना बीजेपी के पतन का कारण बनेगी। साथ ही वादा किया कि अगर सपा की सरकार बनती है तो शहर के बाईपास को फोरलेन कराया जाएगा। ताकि यातायात संबंधी समस्या का समाधान हो सके।

अपने आवास पर मीडिया से बात करते हुए दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना भाजपा सरकार के पतन का कारण बनेगी। जिले में पिछले बीस दिनों से जलमाव है लेकिन इस समस्या का समाधान अब तक नहीं हुआ। वहीं मुबारकपुर में डायरिया महामारी की तरह फैल रही है लेकिन शासन प्रशासन मौन है।

उन्होने नगरवासियों को आस्वस्त किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने के बाद नगर के बाईपास मार्ग की सभी सड़के फोरलेन में तब्दील की जायेगी, जिससे की जाम से मुक्ति मिलेगी। दुर्गा प्रसाद ने कहा कि लखीमपुर खीरी की घटना के निदंनीय है लेकिन उसके बाद सरकार लोकतंत्र का गला घोंट रही है। विपक्षी पार्टी के नेताओं को रोका जा रहा है। उन्होने कहा कि यही घटना भाजपा के पतन का कारण बनेगी और वर्ष 2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि नगर क्षेत्र में पिछले 20 दिनों से जलजमाव है। नगर के कई दर्जन मोहल्लों में बरसात का पानी लगा हुआ है। अगर प्रशासन नहीं चेता तो दूषित पानी से मुबारकपुर की तरह आजमगढ़ में भी डायरिया का प्रकोप अधिक हो जायेगा। उन्होने दावा किया कि सपा मुखिया और आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने नगर में जलजमाव की समस्या को दूर करने के लिए डेढ़ माह पहले ही जल निकासी के लिए तीन बड़े ट्युबेल लगवाने के लिए धन दिया था लेकिन प्रशासन ने उसे लगाने में देरी कर दी।

पूर्व मंत्री ने कहा कि शहर को जाम की समस्या से मुक्त दिलाने के लिए वे नगर क्षेत्र के सभी बाइपास मार्गा को फोर लेन में तब्दील करेगें। जिला मुख्यालय से मेडिकल कालेज और मेडिकल कालेज जाने वाली अधिकांश सड़को को भी फोर लेन बनाया जायेगा, जिससे की लोगों को आने-जाने मे परेशानी न हो।

Home / Azamgarh / भाजपा के पतन का कारण बनेगी लखीमपुर की घटना: दुर्गा प्रसाद यादव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो