scriptईद की नमाज पर आजमगढ़ जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा, आरएएफ़ व पीएसी की टीम रही मुस्तैद | Tight security of Azamgarh district administration on Eid prayers | Patrika News
आजमगढ़

ईद की नमाज पर आजमगढ़ जिला प्रशासन की कड़ी सुरक्षा, आरएएफ़ व पीएसी की टीम रही मुस्तैद

Azamgarh: शुक्रवार को तीस रोजा पूरा होने के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया।

आजमगढ़Apr 11, 2024 / 04:24 pm

Abhishek Singh

id.jpg

ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया

आजमगढ़: रमजान माह के पूरा होने के बाद आजमगढ़ में ईद का पर्व धूमधाम व सौहार्द के साथ मनाया जा रहा है। जनपद में 585 ईदगाहों व मस्जिदों में ईद की नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक दूसरे से गले मिलकर त्योहार की बधाई दी। इसके बाद घर-घर जाकर सेवइयों का लुफ्त उठाया।
वहीं आजमगढ़ शहर के बदरका ईदगाह पर भारी संख्या में मुस्लिम बंधुओं ने नमाज़ अदा की, बच्चों में विशेष ख़ुशी थी। यहाँ पर जिला प्रशासन के अधिकारी व जनप्रतिनिधि हिन्दू-मुस्लिम सभी मुबारकबाद देने के लिए मौजूद रहे।
बता दे कि जिले में ईद की नमाज पुलिस प्रशासन के बीच शांतिपूर्ण तरीके से संपूर्ण कराई गई, त्योहार को सकुशल संपन्न करने के लिए साढे तीन हजार पुलिस फोर्स, पीएससी, सीआरपीएफ के जवान, एलआईयू तो वहीं जिले के आला अधिकारी भी रहे। जनपद में 585 जगहों पर ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें 249 ईदगाह व 336 मस्जिदें हैं। मुबारक चांद के साथ ही ईद की खुशियां शुरू हुईं। जिले में बड़ी संख्‍या में मुस्लिम समुदाय के लोग ईद-उल-फितर के त्यौहार की जनपद में धूम रही और लोगों ने दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।
इसी क्रम में बदरका ईदगाह पर प्रशासनिक लोगों के साथ जन प्रतिनिधि भी उपस्थित होकर लोगों को ईद की बधाई दी। शुक्रवार को तीस रोजा पूरा होने के बाद आज शनिवार को ईद-उल-फितर का पर्व धूमधाम से मनाया गया। रहमतों और बरकतों के पाक महीने रमजान ने अलविदा कहते हुए नई रोशनी और नई उमंग से हर आमो-खास को सराबोर कर दिया। लोगों ने मस्जिद दलाल घाट, मस्जिद जमातूर्य रसाद, जामा मस्जिद, ईदगाह बदरका, मस्जिद हरबंशपुर में ईद की नमाज अता की।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो