scriptआजमगढ़ में छेड़खानी से तंग छात्रा ने की आत्महत्या, गांव का ही युवक अक्सर करता था परेशान | Tired of molesting girl student commits suicide by hanging in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

आजमगढ़ में छेड़खानी से तंग छात्रा ने की आत्महत्या, गांव का ही युवक अक्सर करता था परेशान

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक छात्रा ने आए दिन हो रही छेड़खानी से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। छात्रा की आत्महत्या के बाद पुलिसिंग व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसकी तलाश शुरू कर दी है।

आजमगढ़Aug 07, 2022 / 07:51 pm

Ranvijay Singh

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटकर्व
आजमगढ़. मुबारकपुर क्षेत्र के एक गांव में शनिवार की रात में छात्रा ने छेड़खानी से तंग आकर घर के भीतर फांसी लगा कर जान दे दी। परिवार के लोगों को घटना की जानकारी रविवार की सुबह हुई। छात्रा के चाचा ने आरोपी के विरूद्ध नामजद एफआईआर दर्ज कराई है। आरोपी गांव का ही रहने वाला है। वहीं अक्सर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करता था।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 18 वर्षीया 10वीं की छात्रा की मां नहीं थी। उसके दो भाई रोजी रोटी के लिए बाहर रहते हैं। छात्रा अपने पिता के साथ अकेले घर पर रहती थी। बताते हैं कि छात्रा जब भी स्कूल जाती थी गांव का ही एक युवक उसके साथ छेड़खानी करता था। उसने शिकायत भी की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हालत यह थी युवक ने छात्रा का रास्ते से गुजरना दूभर कर दिया था। इससे परेशान छात्रा ने शनिवार की रात अपने पिता को भोजन दिया और अपने कमरे में चली गई।

रविवार की जब वह देर तक सोकर नहीं उठी तो पिता उसे जगाने के लिए गए लेकिन कमरे से न तो कोई प्रतिक्रिया हुई और ना ही दरवाजा खुला। लोगों ने खिड़की से देखा तो छत के पंखा के सहारे उसका शव लटक रहा था। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। छात्रा के चाचा ने आरोप लगाया कि गांव का ही एक युवक उसकी भतीजी को परेशान कर रहा था जिससे तंग आकर उसने फांसी लगा ली। मृतका के चाचा ने आरोपी के विरूद्ध मुबारकपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। सीओ सदर सौम्या सिंह ने बताया मामले की जांच की जा रही है।


हत्या के प्रयास के दो आरोपी गिरफ्तार
आजमगढ. अलग-अलग थाना क्षेत्र में पुलिस ने जानलेवा हमले के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जमीन पड़री गांव में मार्च माह में आरोपी ने सिर पर हमला कर शिवचरन पुत्र स्व. रामवृक्ष को घायल कर दिया था। घायल की पत्नी लीला देवी की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच करी थी। घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। उप निरीक्षक श्याम सिंह ने को सूचना मिली की वांछित अभियुक्त कही बाहर जाने के लिए भंवरनाथ के पास वाहन का इंतजार कर रहा है। पुलिस ने आरोपी अमित कुमार उर्फ जोनिल पुत्र फागू राम निवासी पड़री परानपुर निवासी को भंवरनाथ चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। इसी तरह रौनापार थाना क्षेत्र के नौबरार किता प्रथम निबिहवा में चार माह पूर्व धारदार हथियार से एक पक्ष ने हमला कर तीन लोगों को घायल कर दिया था। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। उप निरीक्षक राजेन्द्र कुमार ने चेकिग के दौरान इस्माईलपुर ढाला के पास से वांछित अभियुक्त रजनीश पुत्र रामअशीष यादव निवासी आराजी नौबरार करखिया किता प्रथम को गिरफ्तार किया।

Home / Azamgarh / आजमगढ़ में छेड़खानी से तंग छात्रा ने की आत्महत्या, गांव का ही युवक अक्सर करता था परेशान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो