scriptफांसी लगा व जहर खा कर दो युवकों ने दी जान | two man suicide for family reason | Patrika News
आजमगढ़

फांसी लगा व जहर खा कर दो युवकों ने दी जान

प्रेम प्रपंच में मानसी के गांव में युवक ने लगाई फांसी, दूसरे ने पत्नी से विवाद के बाद निगल ली सल्फास की गोलियां

आजमगढ़Feb 01, 2019 / 07:32 pm

Devesh Singh

Death from heart attack

Death from heart attack

रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़। रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंची गोदाम गांव के पास गुरुवार की देर शाम प्रेम-प्रपंच के चलते मौसी के घर आए युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। वहीं अतरौलिया थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम निवासी 40 वर्षीय युवक ने पत्नी से हुए विवाद के बाद क्षुब्ध होकर सल्फास की गोलियां खा ली। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। दोनों घटनाएं गुरुवार की रात घटित हुई। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। मेंहनगर थाना क्षेत्र के घटिया ग्राम निवासी 18 वर्षीय पप्पू चौहान पुत्र अवधराज तीन दिन पूर्व रानी की सराय थाना अंतर्गत ऊंची गोदाम ग्राम निवासी अपने मौसी के घर आया हुआ था। गुरुवार की देर शाम करीब आठ बजे उसने फोन पर जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली अपनी प्रेमिका से बात की और फिर मौसी के घर से निकल गया। गांव के बाहर स्थित पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर पप्पू ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार आजीविका के लिए मृतक मजदूरी का कार्य करता था। लगभग दो वर्षों से जहानागंज क्षेत्र की रहने वाली युवती से उसका प्रेम प्रपंच चल रहा था। आगामी 16 मई को पप्पू चौहान की शादी परिजनों ने तय कर दी थी। गुरुवार की रात मृतक ने आत्महत्या करने से पूर्व अपनी प्रेमिका से बात की और फिर अपने पास मौजूद प्रेमिका की फोटो को घटनास्थल के पास ही फाड़ कर फेंक दिया।इसके बाद उसने गांव के बाहर स्थित पेड़ पर रस्सी के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक तीन भाइयों में मझला था। इस घटना से मृतक के घर कोहराम मचा हुआ है। इसी क्रम में अतरौलिया थाना क्षेत्र के रामपुर ग्राम निवासी 40 वर्षीय बालचंद पुत्र छट्ठू का गुरुवार की शाम कमाने की बात को लेकर पत्नी से विवाद हुआ। इसके बाद बालचंद ने आत्म ग्लानि के चलते सल्फास की गोलियां निगल ली। जहर निगलने के बाद उसने यह बात अपने चाचा को बताई। आनन-फानन उसे ईलाज के लिए स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। चिकित्सक द्वारा रेफर कर दिए जाने पर विष प्रभाव से अचेत बालचंद को रात करीब 11 बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान देर रात लगभग एक बजे उसकी मौत हो गई। मृतक के चार पुत्री व दो पुत्र बताए गए हैं। मृतक की दो पुत्रियां अभी अविवाहित हैं।

Home / Azamgarh / फांसी लगा व जहर खा कर दो युवकों ने दी जान

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो