जौनपुर जिला के चंदवक थाना क्षेत्र के पुरखा गांव निवासी 25 वर्षीय जगमोहन राम पुत्र कन्हई राम शनिवार को अपनी मां 55 वर्षीय छबिया देवी व बहन 30 वर्षीय किरन के साथ बाइक पर सवार होकर लालगंज की ओर आ रहा था। वे देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चेवार गांव के समीप पहुंचे थे। उसी दौरान पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दिया। इस दुर्घटना में बाइक सवार मां-बेटा व बेटी तीनों घायल हो गए। वहीं उनकी बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गयी। घायलावस्था में तीनों को लालगंज सीएचसी पर भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। परिजनों उसे लेकर वाराणसी जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। मृत महिला के पति ने पिकअप चालक के खिलाफ देवगांव कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज करायी है।
वहीं बरदह थाना क्षेत्र के असवनियां-छतरपुर मार्ग पर शनिवार को दिन में हुई। इस दुर्घटना में अज्ञात वाहन से धक्का लग जाने से 65 वर्षीय एक वृद्ध हंसराज उर्फ बंसू चौहान पुत्र पांचू चौहान गंभीर रूप से घायल हो गया। वह इसी थाना क्षेत्र के भीरा गांव का निवासी था। दुर्घटना के समय वह कहीं पैदल जा रहा था। घायलावस्था में वह काफी देर तक वहीं पर पड़ा था। शाम को लोगो की नजर उक्त घायल वृद्ध पर पड़ी तो उसे लालगंज स्थित सीएचसी पर ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रात में शव लेकर घर चले गए। रविवार को सुबह परिजनों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। मृत वृद्ध के भाई ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
BY- Ranvijay Singh