गंभीरपुर थाना क्षेत्र के छाऊ गांव निवासी 15 वर्षीय उमर शुक्रवार की दोपहर गांव के एक अन्य लड़के के साथ गांव में मगई नदी में नहाने चला गया था। वह नदी के तेज बहाव में आकर डूब गया। घटना की जानकारी होने पर थानाध्यक्ष गंभीरपुर सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गये। शाम के समय ग्रामीणों के सहयोग से शव को ढ़ूढ कर निकाला गया। मृतक दो भाई दो बहन में तीसरे स्थान पर था। पिता खाड़ी के देश दुबई में रहते हैं।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के बूढ़ापार के पास कुंवर नदी में पुल से शुक्रवार की सुबह नदी में कूद कर कुछ लड़के नहा रहे थे। इस दौरान नदी के प्रवाह में आकर एक किशोर नदी में डूब गया। पानी में वेग अधिक होने के कारण उसकी तलाश भी नही की जा सकी। मृतक 12वीं का छात्र था तीन बहनों का इकलौता भाई था। पुलिस शव की तलाश में जुटी है।
क्षेत्र के चमावां गांव निवासी 17 वर्षीय सुफियान पुत्र फैजान शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे गांव के लड़ाकों के साथ नदी में नहाने के लिए घर निकला। घर से करीब एक किलोमीटर दूर बूढापार गांव के कुंवर नदी पुल पर सभी लोग पुल से नदी में कूद कर नहाने लगे। सुफियान भी नदी में नहाने के लिए पानी में कूदा वह बाहर नही आया। कुछ देर इंतजार करने के बाद उसके साथ के लड़के घर पर जानकारी दी। थोड़े ही देर में आस-पास गांव के लोग, पुलिस मौके पर पहुंच गयी। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण शव की तलाश कोई नदी में नही उतरा। मृतक के पिता बस्ती जनपद में एसडीएम के यहां पेशकार है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
By Ran Vijay Singh