जहर खाने से किशोर समेत दो अचेत, एक रेफर
आजमगढ़Published: Jan 14, 2020 07:40:32 pm
जहर खानेने से अचेत हुए 17 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। किशोर की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट:-रणविजय सिंह
आजमगढ़. जहर खानेने से अचेत हुए 17 वर्षीय किशोर समेत दो लोगों को जिला अस्पताल लाया गया। किशोर की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
इटावा जनपद के जसवंतनगर थाना अंतर्गत भगवानपुर ग्राम निवासी कमलेश परिवार की आजीविका चलाने के लिए शहर में रहते हैं। सोमवार की शाम उनके 17 वर्षीय पुत्र अनिल ने किसी बात से क्षुब्ध होकर विषाक्त पदार्थ निगल लिया। हालत गंभीर होने पर अचेत किशोर को जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने किशोर की हालत गंभीर देख उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। जहा पर उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।इसी क्रम में मंगलवार की देर रात सड़क किनारे अचेत मिले 35 वर्षीय अज्ञात युवक को सरकारी एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उपचाराधीन युवक के बेहोश होने पर उसका नाम व पता स्पष्ट नहीं हो सका है। जिला अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।