प्रोटोकॉल के अनुसार उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 11 जून को हेलीकाप्टर से लखनऊ से चलकर अपराह्न 01 बजे पुलिस लाइन आजमगढ़ पहुंचेगे। वे 1: 10 बजे सर्किट हाउस में आरक्षित/पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके बाद 1: 55 बजे कलेक्ट्रेट में जिला योजना समिति की बैठक करेंगे। इसके बाद डिप्टी सीएम शाम 3:40 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। 3:50 बजे कलेक्ट्रेट से निकलकर 3: 55 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां वे स्थानीय योजनानुसार तैयार किये गए कार्यक्रम में भाग लेंगे। 4:15 बजे सर्किट हाउस से चलकर 4:20 बजे हेलीपैड पुलिस लाइन पहुंचेगे। 4:25 बजे हेलीकाप्टर से अहरौला थाना क्षेत्र के उदैना गांव पहुंचेगे। 4:45 बजे वे यहां पार्टी के वरिष्ठ नेता व मछुआरा प्रकोष्ठ के संयोजक कन्हैंया निषाद के पुत्र के विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे। उप मुख्यमंत्री 05 बजे लखनऊ के लिए रवाना होंगे।