scriptछेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही ने लड़की के भाई को मारी गोली | UP Police Constable Molestation Girl Firing on Her Brother | Patrika News
आजमगढ़

छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही ने लड़की के भाई को मारी गोली

एक अन्य घटना में डीजे पर डांस के दौरान युवक को लगी गोली

आजमगढ़Nov 30, 2020 / 08:14 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh craim

उपचाराधीन घायल युवक

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर लड़की के भाई को गोली मार दी। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं एक अन्य घटना में निजामाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में शादी समारोह में डीजे पर डांस के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में गोली लगने से एक युवक घायल हो गया। उसे जिला अस्पातल में भर्ती कराया गया है।

सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव में रविवार शंकर लाल के घर शादी थी। शादी में गांव का ही रहने वाला यूपी पुलिस का सिपाही सर्वेश पुत्र लालजीत शादी समारोह में शामिल था। सामारोह में किशन लाल (36) पुत्र दुर्गा प्रसाद भी मौजूद था। नशे में धुत सिपाही व उसके साथ के लोगों ने कार्यक्रम के दौरान छेड़खानी शुरू कर दी। किशनलाल ने इसका विरोध किया तो सिपाही और उसके साथी मारपीट पर उतारू हो गया। अभी लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही सिपाही ने किशनलाल को गोली मार दी।

घायल को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सक ने हालत गंभीर देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का उपचार रोहनिया वाराणसी के एक अस्पताल में चल रहा है। इस मामले में घायल के भाई गोविंद पुत्र दुर्गाप्रसाद सर्वेश उसके साथी गौतम कुमार पुत्र राजमन, चंद्रभान पुत्र लालजीत, बृजेश पुत्र लालजीत के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करायी है।

रात में ही गोली चलने की सूचना पर थानाध्यक्ष सरायमीर अनिल कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गोली मारने वाला सिपाही सर्वेश गोंडा जिले में तैनात है। वह इन दिनों छुट्टी पर घर आया है।

इसी क्रम में निजामाबाद थाना क्षेत्र के अहमदाबाद गांव में रविवार की रात एक शादी समारोह में हुई फायरिंग में गोली लगने से रिश्तेदारी में आया युवक घायल हो गया। पेट में गोली लगने से उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

निजामाबाद थाना क्षेत्र के सेमरी गांव निवासी 30 वर्षीय निवासी संतोष यादव पुत्र विक्रम यादव के फूफा अहमदाबाद गांव निवासी चंद्रजीत यादव की पुत्री की रविवार को शादी थी। शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए संतोष आया था। रात करीब दस बजे द्वार पूजा के दौरान डीजे पर बाराती डांस कर रहे थे। इसी दौरान उत्साह में कुछ युवकों की टोली हवा में फायरिंग करने लगी। एक गोली संतोष के पेट में लगी वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली लगने के बाद अफरा तफरी मच गई। परिजन घायल को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / छेड़खानी का विरोध करने पर सिपाही ने लड़की के भाई को मारी गोली

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो