scriptमुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से नाराज विहिम ने फूंका केजरीवाल का पुतला | VHM Burn Arvind Kejriwal Effigy in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से नाराज विहिम ने फूंका केजरीवाल का पुतला

दिल्ली सरकार के खिलाफ जुलूस निकाल कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन
सोभनाथ के बयान से भी खफा नजर आये विश्व हिंदू महासभा के कार्यकर्ता

आजमगढ़Jan 13, 2021 / 11:33 am

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh news

केजरीवाल का पुतला फूंकते कार्यकर्ता

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सोभनाथ भारती द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ की गयी अभद्र टिप्पणी तथा यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होने के बयान से नाराज विश्व हिन्दू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया और केजरीवाल का पुतला फूंका। लोगों ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से देश की जनता से माफी मांगने की मांग की।

जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हुए कलेक्ट्रेट चैराह पर पहुंचे। यहां आम आदमी पार्टी और दिल्ली के सीएम के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद प्रतीकात्मक पुतले का दहन किया। प्रदेश मंत्री विष्णुकांत चैबे ने कहा कि आप हमेशा आराजकता फैलाने का कार्य करती है और उसके पदाधिकारी कुछ भी कहते रहते है। आप के लोग सस्ती लोकप्रियता के लिए ओछी राजनीति करने में महारथ हासिल किये है। इन्हें न तो देश से मतलब है और ना ही प्रदेश से। ऐसे लोगों को सबक सिखाने का काम महासंघ करेगी।

जिलाध्यक्ष हरिनरायण सिंह ने कहा कि सोमनाथ भारतीय द्वारा सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी की गयी, यहां तक कहा गया कि यूपी के अस्पतालों में कुत्ते के बच्चे पैदा होते है जो उसकी गंदी मानसिकता को दर्शाता है। सोमनाथ की टिप्पणी पर केजरीवाल का ट्वीट इंगित करता है कि वे दिल्ली की तरह प्रदेश में भी दंगा की नीति तैयार रहे है लेकिन उन्हें शायद मालूम नहीं है कि प्रदेश में योगी सरकार है जहां अपराधी खुद जमानत खत्म करवाकर जेल में शरण ले रहे हैं।

गोरक्ष प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी हलधर दुबे ने कहा कि प्रदेश की फिजा खराब करने वालां को कदापि माफ नहीं किया जायेगा। संगठन उनके खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान विष्णुकांत चैबे, गोरक्ष प्रकोष्ठ के मंडल प्रभारी हलधर दुबे, जिला उपाध्यक्ष राना सिंह, जिलामंत्री गुलाब दीक्षित, मनोज कुमार, आशुतोष सिंह, जितेन्द्र यादव, रविन्द्र यादव, धर्मेन्द्र यादव, मंगल सेठ, संतोष, मनोज कन्नौजिया, सुनील सिंह, संजय बिन्दु सिंह, मंगल सिंह आदि उपस्थित थे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / मुख्यमंत्री के खिलाफ टिप्पणी से नाराज विहिम ने फूंका केजरीवाल का पुतला

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो