scriptपुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश,जानिए कैसे हो गया था फरार | Wanted Criminals Escaped after Injured in Police Encounter | Patrika News
आजमगढ़

पुलिस से मुठभेड़ में घायल हुआ 25 हजार का इनामी बदमाश,जानिए कैसे हो गया था फरार

कोर्ट में पेशी के दौरान फरार हो गया था बदमाश, मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की थी मुठभेड़।

आजमगढ़Aug 22, 2019 / 02:08 pm

रफतउद्दीन फरीद

Big News

बड़ी खबर

आजमगढ़. जहानागंज थाना क्षेत्र के बजहा पुलिया के पास गुरुवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 25 हजार का इनामी बदमाश घायल हो गया। उसके पास से पुलिस ने देसी कट्टा, कारतूस व साढ़े 12 सौ रुपए बरामद किए।

घायल बदमाश राम अवध यादव यादव पुत्र छेदी यादव ग्राम धर्मपुर थाना जहानागंज का निवासी है। तीन दिन पहले चोरी के आरोप में जहानागंज पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पकड़े गए आरोपित को पुलिस ने अपनी अभिरक्षा में लेकर कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पेशी के दौरान वह पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए एसपी ने 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

मुखबिर की सूचना पर उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो यादव ने पुलिस पर फायर कर दिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह गोली लगने से घायल हो गया। उसे घायलावस्था में जिला अस्पताल लाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
By Ran Vijay Singh

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो