scriptपानी की टंकी पर चढ़कर बाेली महिला, मेरी जमीन का दाखिल खारिज कराे वर्ना कूद जाउंगी, प्रशासन के हाथ-पांव फूले | Woman Climb on Overhead Tank after Land Dispute in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

पानी की टंकी पर चढ़कर बाेली महिला, मेरी जमीन का दाखिल खारिज कराे वर्ना कूद जाउंगी, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

महिला को टंकी से उतारने में प्रशासन का छूटा पसीना
एसडीएम बोले, महिला को नहीं है कानून की जानकारी इसलिए कर रही ऐसा बर्ताव

आजमगढ़Jan 19, 2021 / 10:35 pm

रफतउद्दीन फरीद

azamgarh news

टंकी पर चढ़ी महिला को उतारने का प्रयास करता कर्मचारी

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. जिले की सगड़ी तहसील में मंगलवार को उस समय हंगामा मच गया जब एक महिला भूमि विवाद का निस्तारण न होने से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गयी। उसने तहसील प्रशासन को भूमि का खारिज दाखिल न होने पर आत्महत्या की चेतावनी दी। घंटों की मशक्कत के बाद महिला को किसी तरह नीचे उतारा गया। एसडीएम ने दावा किया कि महिला को कानून की जानकारी नहीं है इसलिए वह इस तरह की हरकत कर रही है।

 

सगड़ी तहसील क्षेत्र के तेजपुर बनकट निवासी राजमती 30 के पति बलिरान ने पिछले दिनों अपने पिता रामकेवल राजभर से भूमि का इकरारनामा करा लिया था। इसी के आधार पर उसने लगभग डेढ़ बीघा भूमि अपने पत्नी के नाम पांच दिसंबर को कर दी। इसके बाद उसके पिता रामकेवल ने भी उक्त भूमि को 26 दिसंबर को ओम प्रकाश को बेच दी। राजमती ने भूमि के दाखिल-खारिज का प्रयास किया तो ओम प्रकाश ने राजमती के दाखिल-खारिज पर नायब तहसीलदार के यहां आपत्ति लगा दी।

 

जब इसकी जानकारी राजमती को हुई तो वह आक्रोशित हो उठी और मंगलवार की अपराह्न 2.30 बजे तहसील मुख्यालय पहुंचकर वहां स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गयी। इस दौरान राजमती भूमि खारिज-दाखिल न होने पर आत्महत्या की धमकी देने लगी। महिला द्वारा मचाया जा रहा शोर सुन आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतारने का प्रयास किये लेकिन महिला नहीं मानी। मजबूर होकर तहसील प्रशासन ने जीयनपुर कोतवाली को सूचित किया।

 

थोड़ी ही देर में कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गयी। कार्रवाई का आश्वासन देकर किसी तरह महिला को नीचे उतारा गया। इसके बाद पुलिस महिला को कोतवाली लेकर चली गयी। एसडीएम सगड़ी ने बताया कि महिला को नियम कानून की जानकारी नहीं है। अज्ञानतावश उसने ऐसा किया है।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / पानी की टंकी पर चढ़कर बाेली महिला, मेरी जमीन का दाखिल खारिज कराे वर्ना कूद जाउंगी, प्रशासन के हाथ-पांव फूले

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो