scriptरात को घर से गायब हुई विवाहिता, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश | woman found Dead who missing at night in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

रात को घर से गायब हुई विवाहिता, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा स्थित रेलवे लाइन पर विवाहिता का शव पाया गया। विवाहिता रात में घर से गायब हो गयी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़Jul 30, 2021 / 02:41 pm

रफतउद्दीन फरीद

प्रतीकात्मक फोटो

प्रतीकात्मक फोटो

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा स्थित रेलवे लाइन पर शुक्रवार सुबह की सुबह विवाहिता की लाश मिलने से सनसनी फैल गयी। मृतका गुरुवार की रात परिजनों से विवाद के बाद घर छोड़कर निकल गयी थी। काफी तलाश के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि उसने गुस्से में आकर आत्महत्या कर लिया।

रानी की सराय थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव निवासी अनिता प्रजापति 27 पत्नी सोनू प्रजापति का गुरुवार को परिवार के लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। लोगों को लगा सबकुछ ठीक है। इसी बीच रात में खाना खाने के बाद अनीता घर से बाहर निकली और वापस नहीं लौटी। जब वह कई घंटे नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कहीं पता नहीं चला।

शुक्रवार सुबह घर से 500 मीटर की दूरी पर महमूदपुर-चुहड़पुर डगरा के पास रेलवे लाइन पर महिला की लाश मिली तो वहां से गुजर रहे लोगों ने ग्रामीणों को सूचित किया। लोगों ने मौके पर जाकर देखा तो लाश अनीता की थी। ट्रेन से कटकर उसकी मौत हुई थी।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका दो बच्चों की मां थी। घटना के पीछे कारण पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। पुलिस का मानना है कि महिला ने उत्सर्ग एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या की होगी।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / रात को घर से गायब हुई विवाहिता, सुबह रेलवे ट्रैक पर मिली लाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो