scriptZila Panchayat President Election Result: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी जीती, भाजपा को मिली शर्मनाक हार | Zila Panchayat President Election Samajwadi Party Win in Azamgarh | Patrika News
आजमगढ़

Zila Panchayat President Election Result: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी जीती, भाजपा को मिली शर्मनाक हार

आजमगढ़ जिला पंचायत अध्यक्ष पद के परिणाम की घोषणा हो चुकी है। सपा ने जिले में अपने वर्चश्व को कायम रखने के साथी ऐतिहासिक जीत हासिल करते हुए जीत की हैट्रिक लगायी है। वहीं भाजपा को अब तक की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।

आजमगढ़Jul 03, 2021 / 04:20 pm

रफतउद्दीन फरीद

 विजय यादव

विजय यादव

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
आजमगढ़. अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में एक बार फिर सपा का वर्चश्व कायम रहा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा के विजय यादव ने एकतरफा जीत हासिल की। इसके साथ ही सपा के जीत की हैट्रिक भी पूरी हो गयी। वहीं बीजेपी को अब तक की सबसे शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। समाजवादी पार्टी ने जीत को ऐतिहासिक करार दिया।

बता दें कि जिले में जिले 84 जिला पंचायत सदस्य है। भाजपा ने संजय निषाद व सपा ने विजय यादव को प्रत्याशी बनाया था। पहली बार बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याश्ज्ञी मैदान में हीं उतारा था। चुंकि बीजेपी सत्ता में थी इसलिए माना जा रहा था कि चुनाव काटें का होगा। शनिवार को पूर्वांह्न 11 बजे प्रेक्षक की देखरेख में शुरू हुआ। सभी 84 सदस्यों ने मतदान किया।

अपराह्न 3 बजे मतगणना शुरू हुई। करीब एक घंटे में परिणाम की घोषणा कर दी गयी। सपा प्रत्याशी विजय यादव 79 मत प्राप्त कर विजई रहे। वहीं भाजपा प्रत्याशी को मात्र पांच वोट मिले। इस तरह से भाजपा को 74 मत से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इस बड़ी जीत से सपाई गदगद नजर आये और दावा किया कि वर्ष 2022 के चुनाव में इस जीत का असर देखने को मिलेगा पार्टी सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेगी।

वहीं भाजपा के लोगों ने हार पर किसी तरह की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि जिला पंचायत सदस्यों ने उनपर भरोसा जताते हुए जो जिम्मेदारी सौंपी है उसे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करना ही उनकी प्राथमिकता होगी। समाजवादी पार्टी ने हमेशा ही विकास को प्राथमिकता दी है। वे सदस्यों के साथ मिलकर जिले का विकास करेंगे।

BY Ran vijay singh

Home / Azamgarh / Zila Panchayat President Election Result: आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी जीती, भाजपा को मिली शर्मनाक हार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो