scriptतापमान में आई गिरावट : अलाव जलाकर पा रहे गुलाबी ठंड से राहत | Cold increased in Nimar area | Patrika News
बड़वानी

तापमान में आई गिरावट : अलाव जलाकर पा रहे गुलाबी ठंड से राहत

-नवंबर माह में निमाड़-अंचल में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है, अलाव जलाकर पा रहे गुलाबी ठंड से राहत

बड़वानीNov 28, 2022 / 12:31 pm

harinath dwivedi

 Cold increased in Nimar area

Cold increased in Nimar area

बड़वानी. इस बार नवंबर माह में निमाड़-अंचल में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा है। दिसंबर के अंतिम पखवाड़े और जनवरी में ठंड अपने जोर पर रहती हैं, लेकिन जलवायु परिवर्तन के चलते इस बार नवंबर के 15 दिनों बाद ही क्षेत्र में गुलाबी ठंड का असर शुरु हो गया है। मौसम की फिरकी के चलते इस समय न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढक़ गया है। बीते चार दिनों के दौरान रात के तापमान में फिर एक-एक डिग्री गिरावट आई है।
कृषि विज्ञान केंद्र में लगे तापमानी यंत्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 30.2 और न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेंट्रिग्रेट रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार हवाओं का रूख बदलने से इस बार अंचल में ठंड का असर जल्द शुरु हुआ है। गुलाबी ठंड से राहत पाने के लिए लोग गर्म कपड़ों का उपयोग करने लगे है। वहीं सुबह-शाम जगह-जगह अलाव की आग नजर आने लगी है।
चार दिन में ऐसा रहा तापमान
दिनांक- अधिकतम- न्यूनतम
24 नवंबर- 30.1- 11.0
25 नवंबर- 30.2- 11.1
26 नवंबर- 30.4- 11.4
27 नवंबर- 30.2- 10.4

Home / Badwani / तापमान में आई गिरावट : अलाव जलाकर पा रहे गुलाबी ठंड से राहत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो