scriptBadwani News : पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग | Elderly found hanging on the noose | Patrika News
बड़वानी

Badwani News : पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग

बिजासन चौकी क्षेत्र के भुरापनी का गांव का मामला, शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई

बड़वानीSep 23, 2022 / 05:41 pm

harinath dwivedi

 Elderly found hanging on the noose

Elderly found hanging on the noose

बड़वानी/बिजासनघाट. ग्रामीण थाना क्षेत्र के बिजासन चौकी के तहत भुरापनी पटेल फलिया में एक बुजुर्ग का शव पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना पर बिजासन चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतार पीएम के लिए सिविल अस्पताल सेंधवा भेजा गया।
बिजासन चौकी प्रधान आरक्षक हरेसिंग अलावा ने बताया कि मृतक के परिजन ने चौकी पर आकर सूचना दी कि अमरसिंग पिता फूलसिंग (55) भूरापानी पटेल फलिया का शव पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंच शव पंचनामा बनाकर शव को पीएम के लिए सेंधवा सिविल अस्पताल भेजा गया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि अमरसिंग शराब पीने का आदि था। सुबह उसका शव घर से कुछ दूर एक पेड़ पर फंदे से लटका मिला। फिलहाल मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। पीएम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पाएगा।

नप ने की अमानक पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई
पानसेमल. नगर परिषद द्वारा नगर के व्यावसायिक क्षेत्रों से अमानक पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई की गई। नप ने इस कार्य के लिए अलग से दल गठित किया है। षासन द्वारा 100 माइक्रोन से कम की अमानक पॉलीथिन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। इसी क्रम में 22 सितंबर को सीएमओ शिवजी आर्य के मार्गदर्शन में उपयंत्री महेश आवास्या, सहायक ग्रेड 2 यशवंत सोलंकी के नेतृत्व में नगर परिषद दल द्वारा अमानक पॉलीथिन जब्ती की कार्रवाई की गई। इसमें 16 दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई करते हुए 4100 रुपए का जुर्माना किया। 17 किलो अमानक पॉलीथिन जब्त की गई। दल में विनोद बरडे, यमुना गोरे, मेनका जाधव, दुर्गा भालेराव, एकनाथ खैरे, कल्पेश खेड़कर, प्रतिक शुक्ला, उदित जोशी शामिल रहे।

Home / Badwani / Badwani News : पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला बुजुर्ग

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो