script12.30 बजे हेलीकाप्टर से उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, 12.45 बजे मंच पर चढ़ किया संबोधित | State Congress President Kamal Nath in Barwani | Patrika News
बड़वानी

12.30 बजे हेलीकाप्टर से उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, 12.45 बजे मंच पर चढ़ किया संबोधित

जनाक्रोश रैली में शामिल हुए पूर्व सीएम कमलनाथ, बड़वानी शहर के कृषि मंडी में हुआ कार्यक्रम, 12.30 बजे हेलीकाप्टर से उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, 12.45 बजे मंच पर चढ़ किया संबोधित

बड़वानीSep 06, 2021 / 02:09 pm

vishal yadav

State Congress President Kamal Nath in Barwani

State Congress President Kamal Nath in Barwani

बड़वानी. आदिवासी जन आक्रोश रैली व महासभा को लेकर जिले में कांग्रेस ने व्यापक तैयारियां की है। सोमवार को शहर में होने वाले आयोजन में दोपहर करीब 12.30 बजे प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ बड़वानी पहुंचे। वे हेलीकाप्टर से यहां आए। ये हेलीपेड शहर के डीआरपी लाइन मैदान पर बनाया गया। रैली में शामिल होकर जनसभा को संबोधित किया। इसके लिए शहर के राजघाट रोड स्थित कृषि उपज मंडी में विशाल शामियाना लगाया गया।
आदिवासियों पर हो रहे अत्याचार, मॉबलिचिंग आदि मुद्दों को लेकर रैली में शामिल होने वाले हजारों लोग देश-प्रदेश की सरकारों के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त किया। वहीं कमलनाथ सहित पदाधिकारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की प्रभारी व पूर्व कैबिनेट मंत्री महेश्वर विधायक विजयलक्ष्मी साधौ, प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री व राजपुर विधायक बाला बच्चन, सहायक प्रभारी व खरगोन विधायक रवि जोशी, जिले के प्रभारी सरदारपुर विधायक आदि शामिल हुए। यहां पर सभी दिग्गज नेताओं ने संबोधित किया।

Home / Badwani / 12.30 बजे हेलीकाप्टर से उतरे पूर्व सीएम कमलनाथ, 12.45 बजे मंच पर चढ़ किया संबोधित

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो