scriptLok sabha Result 2019: बागपत सीट पर डॉ. सत्यपाल सिंह को बड़ी बढ़त, जयंत चौधरी का पछाड़ा | Baghpat lok sabha election results 2019 live update news in hindi | Patrika News

Lok sabha Result 2019: बागपत सीट पर डॉ. सत्यपाल सिंह को बड़ी बढ़त, जयंत चौधरी का पछाड़ा

locationबागपतPublished: May 23, 2019 02:05:41 pm

Submitted by:

lokesh verma

बागपत लाेकसभा सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह और रालोद प्रत्याशी जयंत चौधरी में कांटे की टक्कर

Baghpat lok sabha election results 2019 live update

Lok sabha Result Live 2019: अपने ही गढ़ में महागठबंधन को बड़ा झटका, भाजपा प्रत्याशी ने बनाई बड़ी बढ़त

बागपत. बागपत लोकसभा सीट पर चुनाव परिणाम आने शुरू हो गए हैं। शुरुआती रूझानों के मुताबिक इस सीट पर दोपहर दो बजे तक भाजपा प्रत्याशी डाॅ. सत्यपाल सिंह गठबंधन उम्मीदवार जयंत चौधरी से करीब 30 हजार मतों से आगे चल रहे हैं। यहां बता दें कि बागपत लाेकसभा सीट से भाजपा के केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्यपाल सिंह चुनाव मैदान में है तो राष्ट्रीय लोक दल से चौधरी अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी किस्मत आजमा रहे हैं।
किसकाे मिले कितने मत

ज्ञात हो कि वर्ष 2014 में बागपत लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी सत्यपाल सिंह 423475 वोट के साथ जीते थे। उन्होंने सपा उम्मीदवार गुलाम मोहम्मद को 209866 वोटों से हराया था। 2014 में कुल 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ था।
बता दें कि पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बागपत सीट पर भाजपा और गठबंधन के बीच ही मुकाबला होगा। क्योंकि कांग्रेस ने इस सीट से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा है। बागपत सीट पर जाट मतदाताओं की संख्या साढ़े तीन लाख है तो मुस्लिम वोटर्स की संख्या तीन लाख है। जबकि हरिजन मतदाताओं की संख्या 1.20 लाख है। वहीं ब्राह्मण, त्यागी वोटर्स की संख्या ढाई लाख है। अगर इस सीट पर जाति के आधार पर मत बंटे तो इसका सीधा फायदा गठबंधन प्रत्याशी जयंत चौधरी को होना तय है, लेकिन ऐसा होता नजर नहीं आ रहा है।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..
UP Lok sabha election Result 2019 से जुड़ी ताज़ा तरीन ख़बरों, LIVE अपडेट तथा चुनाव कार्यक्रम के लिए Download करें patrika Hindi News App
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो