scriptVIDEO: UP Police की महिला सिपाही को बाइक सवारों मे मारी गोली | Bike riding miscreants shot at UP police constable | Patrika News
बागपत

VIDEO: UP Police की महिला सिपाही को बाइक सवारों मे मारी गोली

Highlights

घायल महिला सिपाही अस्पताल में भर्ती
पुलिस अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुटी
महिला की स्कूटी और नगदी भी ले गए बदमाश

बागपतSep 17, 2019 / 03:22 pm

Ashutosh Pathak

screenshot_from_2019-09-17_15-13-04.jpeg
बागपत। आम नागरिकों की सुरक्षा में लगी पुलिसकर्मी भी कई बार हादसे का शिकार हो जाते हैं। कुछ ऐसा ही मामला बागपत से जहां बाइक सवार बदमाशों ने महिला सिपाही को गोली मार कर लूट की वारदात को अंजाम दिया। बेखौफ बदमाशों ने लहुलूहान महिला सिपाही की स्कूटी और नगदी लूट ली।
जानकारी के मुताबिक घायल महिला सिपाही रेनू गाजियाबाद के महिला थाने में कांस्टेबल के पद पर तैनात है। वह ड्यूटी करके लुहारी गांव स्थित अपने ससुराल स्थित घर लौट रही थी। जैसे ही वह नैथला गांव के पास पहुंची थी तो बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगते ही वह लहुलूहान होकर गिर गई। बदमाश उससे स्कूटी व दो लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। घटना का पता चलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में आलाधिकारी व पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला सिपाही की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं पुलिस बदमाशों की तलाश कर रहे है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो