scriptUkraine-Russia Conflict : यूक्रेन में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान पर, हवाई टिकट के दाम बढ़े दस गुना, छात्रों ने बताए भयावह हालात | Food prices rise in Ukraine, ten times the price of air tickets | Patrika News
बागपत

Ukraine-Russia Conflict : यूक्रेन में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान पर, हवाई टिकट के दाम बढ़े दस गुना, छात्रों ने बताए भयावह हालात

Ukraine-Russia Conflict यूक्रेन में बागपत की बेटियां फंसी हुई हैं। राजनैतिक हालतों से उत्पन्न हुए युद्ध जैसे हालातों के बारे में बेटियों ने घर पर वीडियो काल कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी दी। बता दे कि यूक्रेन में भारत सहित कई देशों के नागरिक फंसे हुए हैं। भारत ने भी अपने नागरिकों को अस्थायी रूप से यूक्रेन छोड़ने की अनुमति दी है।

बागपतFeb 16, 2022 / 10:51 am

Kamta Tripathi

Ukraine-Russia Conflict : यूक्रेन में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ी,​ हवाई टिकट के दाम दस गुना, छात्रों ने बताए हालात

Ukraine-Russia Conflict : यूक्रेन में खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ी,​ हवाई टिकट के दाम दस गुना, छात्रों ने बताए हालात

Ukraine-Russia Conflict इस समय यूक्रेन में हालात काफी खराब है। इसकी जानकारी वहां पर फंसे भारतीय अपने घर फोनकर या वीडियो काल के माध्यम से दे रहे है। रूस ने यूक्रेन पर हमले की संभावना से तो मना किया है लेकिन रूस पर इ तनी जल्दी कोई भरोसा करने को तैयार नहीं है। विश्व संगठनों द्वारा रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला नहीं करने का दबाव डाला जा रहा है। लेकिन रूस इसके लिए कितना तैयार होता है ये तो उसको ही पता होगा।
यूक्रेन में करीब 25 हजार भारतीय युवा पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें से अधिकांश मेडिकल की डिग्री के लिए वहां पर गए हुए हैं। बागपत की रहने वाली एक छात्रा यूक्रेन से एमबीबीएस की पढाई कर रही है। वह और उसकी सहेलियां वापस लौटने के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन टिकट के दामों में कई गुना बढ़ोत्तरी हो चुकी है। जिसके बाद वापस लौटने की राह और कठिन हो चुकी है। शहर के रहने वाले ओमवीर सिंह ढाका की पुत्री अनुष्का यूक्रेन के ओडेसा विवि से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रही है। अनुष्का ने गत मंगलवार को वीडियो काल कर अपने घर पर बात की। जिसमें उसने अपने और सहेलियों के बारे में जानकारी के साथ यूक्रेन के हालातों के बारे में भी परिजनों से बात की।
यह भी पढ़े : Gold Rate Today : यूक्रेन के तनाव का असर सोने—चांदी की कीमत पर, दाम में लगी आग तो 24 कैरेट गोल्ड 51 हजार के पार

अनुष्का ने बताया कि यह विवि के पास ही अपनी सहेलियों के साथ रह रही है। जिसमें उसके साथ गुरुग्राम की दिव्यांशी,करनाल की दीप्ति भी है। अनुष्का ने बताया कि वहां की सरकार ने विवि की ओर से एक फार्म भरवाया है। जिसमें कभी भी देश छोड़ने के लिए कहा गया है। रूस की सेना ने शहर को चारों ओर से घेरा हुआ है। लोग सहमे डरे हुए हैं। मकान के ऊपर हर 10 मिनट के बाद हेलीकाप्टर उड़ता हैं। खाने पीने की चीजों के दाम कई गुना बढ़ गए हैं। उन्होंने भी घर पर खाने का काफी सामान जमा कर लिया है। रूस द्वारा हमले की आशंका को देखते हुए वो सहेलियों सहित वहां से निकलना चाहती है लेकिन भारत के लिए फ्लाइट नहीं मिल रही।
यह भी पढ़े : Bappi Lahiri Passes Away: मशहूर संगीतकार और गायक Disco King बप्पी लहरी का निधन

भारत के लिए टिकट के दाम दस गुना बढ़ गए हैं। बीस हजार रुपये की टिकट इस समय ढाई लाख रूपये में मिल रही है। वो लोग लगातार भारतीय दूतावास के अधिकारियों के संपर्क में है। ओमवीर ने बताया कि बेटी को सकुशल लाने के लिए वो भी अधिकारियों से बात कर रहे हैं। वहीं बड़ौत के रहने वाले विक्रांत और प्रिंस भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं। टीकरी में अध्यापक प्रदीप के पुत्र विक्रांत यूक्रेन की डेनीपरो विवि से एमबीबीएस कर रहे हैं। वे प्रतिदिन कई बार बेटे से वीडियो काल पर बात कर वहां के हालातों के बारे में जानकारी ले रहे हैं।

Home / Bagpat / Ukraine-Russia Conflict : यूक्रेन में खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान पर, हवाई टिकट के दाम बढ़े दस गुना, छात्रों ने बताए भयावह हालात

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो