scriptMahashivratri 2019: इस तारीख को है फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश- देखें वीडियो | maha shivaratri 2019 date in india calendar | Patrika News
बागपत

Mahashivratri 2019: इस तारीख को है फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश- देखें वीडियो

फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर बागपत में 3 मार्च से 5 मार्च तक लगेगा ऐतिहासिक मेला

बागपतFeb 13, 2019 / 04:13 pm

sharad asthana

Mahashivratri

Mahashivratri 2019: इस तारीख को है फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि, अधिकारियों को दिए गए ये निर्देश

बागपत। जिलाधिकारी ऋषिरेंद्र कुमार ने मंगलवार कलेक्ट्रेट सभागार में फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि पर लगने वाले प्रसिद्ध ऐतिहासिक मेले की तैयारी शुरू कर दी है। मंगलवार को विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक लेकर जिलाधिकारी ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। डीएम ने 3 मार्च से 5 मार्च तक लगने वाले इस मेले की तैयारियों को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारिया सौंपी। आपको बता दें क‍ि इस बार फाल्गुन मास की महाशिवरात्रि 4 मार्च 2019 यानी सोमवार को पड़ेगी।
यह भी पढ़ें

शिव बारात में झलका नीलकंठ का वैभव, कैथूनीपोल से गढ़ पैलेस तक फैली बारात…देखिए तस्वीरें

कांवड़ मार्ग पर बैरिकेडिंग के निर्देश

इसकी तैयारियों को लेकर हुई बैइक में जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि का मेला बहुत ही ऐतिहासिक व प्रसिद्ध है। यहां पर बहुत कांवड़ियां आते हैं। कांवड़ मार्ग के निकट के दोनों ओर मजबूत रूप से बैरिकेडिंग होनी चाहिए और व्यवस्था में किसी प्रकार की भी ढील नहीं की जाए। उन्‍होंने जिला पंचायत राज अधिकारी और अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया कि मुख्य कांवड़ मार्गों की साफ-सफाई हो जानी चाहिए। जो झाड़ दिखाई दे, उन्हें तत्काल साफ करा दिया जाए। सड़कों की तरफ आ रही पेड़ की शाखाओं को भी काटने को कहा गया है।
यह भी पढ़ें

maha shivaratri: आखिर ऐसा क्या था इस बारात में कि नाच रहे थे भूत-प्रेत

बिजली विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली देने के आदेश

इस दौरान उन्‍होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को 24 घंटे बिजली सप्लाई के निर्देश दिए। जल निगम के अधिकारियों से कहा कि कांवड़ मार्ग पर जो हैंडपंप खराब है उन्हें तत्काल ठीक करा लिया जाए और वाटर टैंक की भी व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। बैठक में एसपी शैलेश कुमार पांडे ने कहा कि उनका उद्देश्य अच्छी व्यवस्था देना है। कांवड़ मार्ग पर पड़ने वाले गांवों के लोगों में सामंजस्य बनवाया जाए। पुलिस अधिकरियों को चारों तरफ के क्षेत्रों में घूमते रहने के भी निर्देश दिए गए। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी पीसी जायसवाल, अपर जिलाधिकारी अनिल कुमार मिश्रा, कलेक्ट्रेट प्रभारी गुलशन, एसडीएम पुलकित गर्ग, मेला मजिस्ट्रेट विवेक कुमार यादव, अधीक्षण अभियंता विद्युत रामवीर सिंह मौजूद रहे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो