दरअसल, कोरोना संक्रमण के चलते तब्लीकी जमात द्वारा बिगाड़े गये खेल के बाद बागपत में लॉकडाउन को सख्ती से पालन कराने के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही हैं। पिछले तीन दिनों में पुलिस ने 200 से ज्यादा लोगों पर कारवाई की है। साथ ही वाहनों को भी सीज किया गया है। धारा 144 का उल्लंघन करने वालों पर भी पुलिस ने गस्त के दौरान कारवाई की है। लेकिन इसके बाद भी कुछ लोग अभी भी लॉकडाउन का उल्लंघन कर रहे हैं।
इस कड़ी में पुलिस ने मस्जिदों से ऐलान करने वाले बागपत के दो मोलानाओं पर भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कारवाई की है। खेकडा में भी लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने दो और मोलानाओं पर मुकदमा दर्ज कर कर लिया। एसपी बागपत प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि प्रधानमंत्री द्वारा बार बार लोगों से घरों में रहने की अपील की जा रही है। मुख्यमंत्री द्वारा भी निर्देश मिले हैं कि लॉक डाउन का सख्ती से पालन किया जाये। जिसके लेकर बागपत प्रशासन दिन रात कडी मेहनत कर लॉक डाउन का पालन करने में जुटा है। लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर भी कारवाई की जा रही है।