बागपत

यूपी की इस जेल में बंदियों की फरमाइश पर यह लोग सुनाएंगे रागिनी और गाने, उपकरणों का हुआ इंतजाम- देखें वीडियाे

Highlights

जेल के अंदर शुरू किया गया रेडियो कारागार
बंदियों की फरमाइश पर गाने और रागिनी सुनाएंगे दूसरे बंदी
कारागार में स्पीकर समेत अन्य चीजों की व्यवस्था की गई

बागपतSep 29, 2019 / 05:50 pm

Nitin Sharma

बागपत। मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद सुर्खियों में रही बागपत जेल में अब एक सर्जनात्मक पहल की गई है। जिसके अंतर्गत अब बंदियों का मनोरंजन खुद जेल में बंद बंदी ही कर सकेंगे। इसके लिए बागपत जेल में एक रेडियो सिस्टम का उद्घाटन शनिवार को जिला जज द्वारा किया गया है। जिसके बाद अब बागपत जेल में कैदियों के मनोरंजन की व्यवस्था हो गई है।

सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने भिक्षा मांग रहे साधु के पैर छुए तो गायब हो गया ये कीमती सामान

यह लोग बंदियों के फरमाइश पर सुनाएंगे गाने और रागिनी

डिप्टी जेलर विजय बाहदुर ने बताया कि कैदियों में कलाकार भी मौजूद हैं और खिलाड़ी भी है। जेल के अंदर कई फनकार और रागिनी गायक भी मौजूद हैं। जो अपनी आवाज से सभी का दिल जीत लेते हैं। शनिवार को भी उन बंदियों ने एकत्र होकर रागिनी का प्रोग्राम किया था। जिसे सुनकर जनपद के अधिकारी भी प्रसन्न हो गये। इन कलाकारों में गजब का हुनर है। जिसको सुनने के लिए अन्य बंधुओं ने भी कई बार फरमाइश की है।

ट्रैक्टर और बाइक की भीषण टक्कर में दो युवकों की हुई ऐसी हालत, चारों तरफ मच गई चीख- पुकार

उपकरण कराये गये उपलब्ध

रेडियो शुरू होने के बाद अब जेल में बंदी कलाकारों को मनोरंजन करने के लिए उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिसके बाद सभी एक कमरे में बैठकर गाने और रागिनी के माध्यम से जेल के अंदर मौजूद सभी लोगों का मनोरंजन कर सकेंगे। शनिवार को जेल में बंद बंदियों ने अपनी फरमाइश भेजी और फरमाइश के गाने भी सुने। जिसके बाद अब यह सिलसिला शुरू हो चुका है। जेलर का कहना है यह एक अच्छी पहल है। इससे बंदियों को मानसिक रूप से राहत भी मिल जाएगी। रविवार को भी 70 से अधिक बंदियों ने अपनी फरमाइश की पर्ची लेकर रेडियो कार्यालय में भिजवाई और अपनी पसंद के गाने और रागिनी का लुफ्त उठाया।

Hindi News / Bagpat / यूपी की इस जेल में बंदियों की फरमाइश पर यह लोग सुनाएंगे रागिनी और गाने, उपकरणों का हुआ इंतजाम- देखें वीडियाे

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.