जानकारी के मुताबिक सिंचाई विभाग के रिटायर्ड हेड क्लर्क भंवर सिंह यादव निवासी पूठड़ के रहने वाले थे। जो परिवार के साथ महावीर नगर मेरठ में रहते थे। उनका कस्बा अमीनगर सराय में किराना स्टोर है। लोगों ने बताया कि भंवर सिंह प्रतिदिन मेरठ से अपने किराना स्टोर पर आते थे। शुक्रवार सुबह भी स्टोर पर पहुंच गए थे और ग्राहकों को सामान दे रहे थे। शाम करीब चार बजे एक ग्राहक स्टोर पर पहुंचा तो उनको भंवर सिंह दिखाई नहीं दिए। शख्स आवाज लगाते हुए अंदर की पहुंचा तो उसको लहूलुहान हालत में भंवर सिंह मृत पड़े मिले। उसने शोर मचा दिया। चिलालने की आवाज सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने देखा कि दुकान मालिक को चाकुओं और फावडे से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया। इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी गई।
एसपी शैलेश कुमार पांडेय मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की जांच पड़ताल की। एसपी का कहना है कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरु कर दी गई है। जल्द की आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा। वहीं दिन दहाडे कस्बे में हुई इस सनसनीखेज वारदात से व्यापारियों और कस्बे के लोगों में भय का माहौल है। पुलिस ने नगर में गस्त बढा दी है और अपराधियों की धरपकड़ के लिए प्रयास तेज कर दिये है।