scriptBaghpat: Panipat Movie के खिलाफ जाटों ने खोला मोर्चा, सीन नहीं हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी | Sanjay Dutt Arjun kapoor Starer Movie Panipat Controversy | Patrika News
बागपत

Baghpat: Panipat Movie के खिलाफ जाटों ने खोला मोर्चा, सीन नहीं हटाने पर दी आंदोलन की चेतावनी

Highlights

6 December को रिलीज हुई है Movie Panipat
Sanjay Dutt, Arjun Kapoor और Kriti Sanon हैं फिल्‍म में
महाराजा सूरजमल की भूमिका को लेकर है विवाद

बागपतDec 10, 2019 / 03:24 pm

sharad asthana

panipat_movie.jpg
बागपत। 6 दिसंबर (December) को रिलीज हुई फिल्म पानीपत (Movie Panipat) को लेकर जाटों ने मोर्चा खोल दिया है। समाज के लोग जाटों के इतिहास को लेकर दिखाए गए सीन का विरोध कर रहे हैं। सोमवार को बड़ौत (Baraut) में जाट संघर्ष समिति के पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। इसमें फिल्म से सीन हटाने को लेकर रणनीति बनाने पर विचार किया गया।
यह भी पढ़ें

Panipat Movie के विरोध में उतरे जाट समाज ने किया बड़ा ऐलान, फिल्म के निर्देशक को दी चेतावनी, देखें वीडियो

बड़ौत में हुई बैठक

जाट संघर्ष समिति उत्तर प्रदेश (Jaat sangharsh Samiti Uttar Pradesh) की बैठक बड़ौत में चौधरी चरण सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट में आयोजित की गई। बैठक में पानीपत मूवी के डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर (Ashutosh Gowariker) द्वारा फिल्म में रखे गए सीन को लेकर आपत्ति जतायी गयी। बैठक में मौजूद लोगों ने कहा कि जाटों की गरिमा को धूमिल करने वाले सीनों को तुरंत हटाया जाए। इस फिल्म में जाटों के इतिहास को तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत किया गया है। अगर उसको तुरंत हटाया नहीं गया तो पानीपत मूवी का विरोध किया जाएगा। उन्‍होंने कहा कि जाट बहादुर कौम है, जो अपने आदर्शो का कभी भी उपहास नहीं होने देगी। इस दौरान जाट संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजीव आर्य ने कहा कि सीन नहीं हटाए गए तो आंदोलन की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
यह भी पढ़ें

हरियाणा के बाद यूपी में फिल्म पानीपत का विरोध हुआ शुरू, रालोद ने किया प्रदर्शन

यह है मामला

आपको बता दें कि आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्‍म पानीपत 6 दिसंबर को रिलीज हुई है। इसमें अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने पेशवा सदाशिवराव भाऊ और कृति सेनन (Kriti Sanon) ने पार्वती बाई का किरदार निभाया है जबकि अभिनेता संजय दत्‍त (Sanjay Dutta) ने फिल्‍म में अहमद शाह अब्दाली का रोल निभाया है। फिल्‍म पानी के तीसरे युद्ध को लेकर बनाई गई है। इस फिल्‍म को लेकर विवाद भी शुरू हो गया है। राजस्‍थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश में फिल्‍म का काफी विरोध हो रहा है। जाट समाज फिल्‍म में महाराजा सूरजमल को लालची शासक बताने का विरोध कर रहा है। साथ ही फिल्म में महाराजा सूरजमल की भाषा को लेकर भी विवाद है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो