scriptBaghpat: मौलाना ने महिला सिपाही को यह बात कहकर डराया और किया रेप | up police woman constable allegations of rape on maulavi in bagpat | Patrika News
बागपत

Baghpat: मौलाना ने महिला सिपाही को यह बात कहकर डराया और किया रेप

Highlights

Bagpat के एक थाने में तैनात है महिला हेड कांस्टेबल
मौलाना पर एक वर्ष से दुष्‍कर्म करने का लगाया आरोप
परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी

बागपतOct 04, 2019 / 09:21 am

sharad asthana

rape.jpg
बागपत। Bagpat के एक थाने में तैनात महिला हेड कांस्टेबल (UP Police Woman Head Constable) ने मौलाना पर दुष्‍कर्म का आरोप लगाया है। आरोप है कि मौलाना हेड कांस्टेबल (UP Police Head Constable) को अंधविश्वास में लेकर उसके साथ करीब एक वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। उसने इलाज के नाम पर सिपाही से लाखों रुपये भी ऐंठ लिए। इतना ही नहीं शारीरिक संबंध न बनाने पर वह महिला हेड कांस्टेबल को उसके बेटे की मौत की बात कहकर डराता रहा।
यह भी पढ़ें

दिवाली के पटाखे’, ‘कश्मीरी सेबों की दिल्ली में सप्लाई’ जानें और किस कोडवर्ड के साथ Delhi-NCR में दाखिल हुए एक दर्जन आतंकी

महिला थाने में दर्ज कराई दुष्‍कर्म की रिपोर्ट

महिला सिपाही बेटे के इलाज व घर की सुख-शांति के लिए एक मौलाना के जाल में फंस गई। आरोपी से परेशान होकर पीड़िता ने उसके खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है जबकि आरोपी फरार हो गया है। जानकारी के अनुसार, बिजनौर (Bijnor) निवासी महिला बागपत के एक थाने में हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। उनकी वर्ष 2006 में मृतक आश्रित में कांस्टेबल (UP Police Constable) पद पर तैनाती हुई थी। बताया जा रहा है क‍ि उनका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। उसका कई महीने तक इलाज चला। इस बीच महिला सिपाही पिछले साल जुलाई में एक मौलाना के पास पहुंच गईं।
यह भी पढ़ें

पत्नी की इस डिमांड को पूरा नहीं कर रहा था पति तो घर पहुंचते ही जमकर की पिटाई

बेटे के अंदर जिन की बात कहकर डराया

पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, मौलाना ने पीड़िता को उसके बेटे के अंदर जिन होने की बात कही। इसके बाद आरोपी ने उसे रात में करीब 10.30 बजे अकेले बुलाया। वहां उसने सामने शीशा रखकर खुद को जिन बताते हुए महिला हेड कांस्टेबल से दुष्कर्म किया। इसके बाद मौलाना पीड़िता को उसके बेटे की मौत हो जाने की बात कहकर डराता रहा। आरोप है कि करीब एक वर्ष उसने महिला से रेप किया। मौलाना अब भी महिला हेड कांस्टेबल पर संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। वह उसे घर आकर भी परेशान करने लगा।
यह कहा एसपी ने

इससे परेशान होकर पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों को जानकारी दी। इसके बाद महिला थाने में आरोपी मौलाना जुबैर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस मौलाना की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है, लेकिन वह अभी तक पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इस मामले में एसपी प्रताप गोपेंद्र यादव का कहना है कि महिला हेड कांस्टेबल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही मौलाना को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो