scriptCorona: निम्स अस्पताल में 34 जने कोरोना पॉजिटिव | 34 Corona positive in Nims Hospital | Patrika News
बगरू

Corona: निम्स अस्पताल में 34 जने कोरोना पॉजिटिव

– सभी को निम्स से जयपुर किया रैफर

बगरूApr 05, 2020 / 10:21 pm

Teekam saini

Corona: निम्स अस्पताल में 34 जने कोरोना पॉजिटिव

Corona: निम्स अस्पताल में 34 जने कोरोना पॉजिटिव

जयपुर. जयपुर-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित निम्स अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती संदिग्धों में से रविवार को जांच में 34 जने कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सभी मरीज जयपुर के रामगंज इलाके के निवासी है। एक ही दिन में 34 जनों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने पर चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों को निम्स सेंटर से जयपुर एसएमएस अस्पताल रैफर किया है। वहीं रविवार को 58 कोरोना संदिग्ध मरीजों को और निम्स में भर्ती कराया गया है। अब सेंटर में संदिग्ध मरीजों की संख्या बढ़कर 251 हो गई है। चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के मुताबिक कोरोना जांच में रविवार सुबह 6 व शाम को आई रिपोर्ट में 28 जने पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमएचओ जयपुर प्रथम नरोत्तम शर्मा ने बताया निम्स में क्वारंटाइन रखे गए संदिग्धों में से शनिवार को 1358 संदिग्ध मरीजों के सेम्पल जांच के लिए भेजे गए थे। रविवार को आई जांच में 34 जने पॉजिटिव मिले है। सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को निम्स सेंटर से जयपुर एसएमएस में रैफर कर दिया गया है।
58 संदिग्ध मरीजों को और किया भर्ती
पॉजिटिव पाए गए मरीजों के संपर्क में आए करीब 58 लोगों को ओर निम्स में क्वारेंटाइन किया गया है। अब निम्स क्वारेंटाइन में 251 लोग भर्ती है। सभी पॉजिटिव मरीजों को बसों व एंबुलेंस द्वारा जयपुर एसएमएस अस्पताल पहुंचाया गया। यहां रहने वाले संदिग्ध मरीजों के लिए खाने पीने की व्यवस्था निम्स प्रशासन कर रहा है।
पहले 9 जने पाए गए थे पॉजिटिव
जानकारी के मुताबिक रामगंज क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने के बाद प्रशासन ने करीब एक सप्ताह भर पहले 52 लोगों को संदिग्ध मानते हुए निम्स में क्वारेंटाइन किया था। जिनमेें से 9 जने पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद रविवार को क्वारंटाइन में रह रहे 34 लोग पॉजिटिव मिले है।

Home / Bagru / Corona: निम्स अस्पताल में 34 जने कोरोना पॉजिटिव

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो