scriptLockdown effect: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं देने का आरोप | Accused of not paying salary for lockdown period | Patrika News
बगरू

Lockdown effect: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं देने का आरोप

गोविन्दगढ़ में संचालित एक निजी फैक्ट्री का मामला

बगरूMay 22, 2020 / 08:14 pm

Teekam saini

Lockdown effect: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं देने का आरोप

Lockdown effect: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं देने का आरोप

जयपुर. गोविन्दगढ़ थाना क्षेत्र के अणतपुरा मोड़ के समीप संचालित एक फैक्ट्री मेें कार्यरत मजदूरों ने गुरुवार को फैक्ट्री के सामने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। मजदूरों ने फैक्ट्री संचालक पर लॉकडाउन अवधि के दौरान तीन माह का वेतन नहीं देने का आरोप लगाया है। साथ ही मजदूरों ने फैक्ट्री मेें 10 से 12 घंटे कार्य करवाने, कार्य के दौरान दुर्घटना हो जाने पर इलाज नहीं करवाने तथा बोनस नहीं देने का भी आरोप लगाया है।
काम से निकालने की दी धमकी
श्रमिकों ने बताया कि वेतन मांगने पर बाहर से मजदूर बुलाने एवं काम से निकालने की धमकी दी गई है। मजदूर बनवारी ने बताया कि कुछ दिनों पूर्व भट्टी पर कार्य के दौरान गर्म पदार्थ गिरने से पैर जल गया। लेकिन संचालक ने इलाज नहीं करवाया। बनवारी छुट्टी नहीं देने का आरोप लगाया तथा कहा कि जख्मी पैर का इलाज भी वह अपने स्तर पर ही करवा रहा है।
आश्वासन के बाद हुए शांत
ऐसे मेें आक्रोशित मजदूरों का गुरुवार को गुस्सा फूट पड़ा और मजदूरों ने कार्य बहिष्कार कर संचालक के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। मामले को लेकर फैक्ट्री मालिक ने मजदूरों से समझाइश की तथा बकाया राशि देने एवं मजदूरों की समस्याओं का निस्तारण करने का आश्वासन दिया। इसके बाद मजदूर शांत हुए।

Home / Bagru / Lockdown effect: मजदूरों ने किया प्रदर्शन, लॉकडाउन अवधि का वेतन नहीं देने का आरोप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो