बगरू

Construction of Shri Ram Temple in Ayodhya : प्रथम दिन 9 लाख 38 हजार से अधिक निधि समर्पण

– निधि संग्रह अभियान के पत्रक का किया विमोचन- बगरु में राम मंदिर निधि संग्रह अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित- श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में काफी उत्साह

बगरूJan 16, 2021 / 11:29 pm

Gourishankar Jodha

Construction of Shri Ram Temple in Ayodhya : प्रथम दिन 9 लाख 38 हजार से अधिक निधि समर्पण

बगरू। क्षेत्र के लोगों में श्रीराम मंदिर निर्माण को लेकर काफी उत्साह नजर आ रहा है। कस्बे में बिहारी बाजार में स्थित श्रीबिहारीजी के मंदिर परिसर में शनिवार को राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान को लेकर कार्यक्रम आयोजित हुआ।
इस दौरान निधि संग्रह अभियान के शुभारंभ के दिन ही बगरू मेंं 9 लाख 38 हजार 437 का निधि समर्पण हुआ है। आयोजित कार्यक्रम के दौरान विभाग संघचालक डॉ.रामकरण शर्मा व विभाग कार्यवाह महेंद्रसिंह व उपस्थित भामाशाहों के द्वारा निधि संग्रह अभियान के पत्रक का विमोचन किया गया।
धन संग्रह की टोलियां गठित
इस दौरान प्रांत धर्मजागरण प्रमुख अमरसिंह ने बताया कि राम मंदिर भारत में रहने वाले प्रत्येक व्यक्ति का मंदिर है, हमें राम मंदिर बनते देखने का सौभाग्य मिल रहा है। अभियान के दौरान अधिक से अधिक समर्पण करने का आह्वान किया गया। गांव-गांव जाकर प्रत्येक घर से धन एकत्र करने के लिए टोलियां गठित की गई।
किसकी कितनी राशि
उपस्थित भामाशाहों सावित्रीदेवी शर्मा गोल बिल्डिंग वालों के द्वारा 2 लाख 1 हजार 111, हनुमानसहाय शर्मा हरड़ा ने 1 लाख 11 हजार 111, भूराराम चलावरिया ने 1 लाख 11 हजार, पद्मश्री रामकिशोर छीपा डेरावाला ने 1 लाख 1 हजार 111, छीतरमल हरिनारायण प्रजापत ने 1 लाख 11 हजार 101, बाबूलाल कसाणा ने 1 लाख 1 हजार रुपए, प्रभुनारायण गोपाल मसरोडिय़ा ने 1 लाख 1 हजार तथा कुलदीप जैन के द्वारा १ लाख 1 हजार 1 रुपए की निधि समर्पण की घोषणा की, कुछ भामाशाहों ने तो मौके पर ही राशि सौंपी।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.