scriptगरीब की रसोई से गायब हो रहा प्याज का स्वाद | The taste of onion disappearing from poor's kitchen | Patrika News
बगरू

गरीब की रसोई से गायब हो रहा प्याज का स्वाद

Onion sentiment touched the sky :- प्याज के भावों ने छुआ आसमान। इस वक्त राज्य में आन्धप्रदेश, कर्नाटक, और महाराष्ट्र से प्याज की आवक होती है, लेकिन इस साल बारिश से प्याज की फसल को बहुत नुकसान हुआ। इससे बाजार में प्याज की आपूर्ति घटी है।

बगरूSep 25, 2019 / 09:02 pm

Narottam Sharma

गरीब की रसोई से गायब हो रहा प्याज का स्वाद

गरीब की रसोई से गायब हो रहा प्याज का स्वाद

जयपुर. महलां. कई सरकारों को हिला देने वाला प्याज एक बार फिर से चर्चा में है। कुछ ही दिनों में यकायक इसके भाव बढऩे से थाली में तड़का भारी पडऩे लगा है। इन दिनों बाजार व रसोई से प्याज के आसमान छूते भावों के कारण यह गायब होता दिखाई दे रहा है। महला सहित आसपास के क्षेत्र में बाजार में प्याज का खुदरा भाव 80-90 तक पहुंच गया है। इससे मध्यम एवं गरीब तबके के परिवार प्याज खरीदने से कतराने लगे हैं। साथ ही दुकानों पर भी अब यह कम ही दिखाई देने लगा है। हालांकि यह पहली बार नहीं हो रहा है। दीपावली से पहले प्याज की आवक कम हो जाने से इसके भावों में उछाल आता ही है। उपभोक्तओं ने एेसे में मांग की है कि प्याज के बढ़ते दामों में कमी कर लोगों को राहत पहुंचाई जानी चाहिए।
व्यापारी बोले…
मुहाना मण्डी के व्यापारी सूरजमल, मंगलचंद सैनी ने बताया कि मंडियों में प्याज की आवक कम होने से प्याज के भावों में बढ़ोतरी हो गई है। एक माह पूर्व प्याज के भाव 30 रुपए प्रति किलो तक थे। वो अब बढ़ गए हैं। सभी स्थानों पर छोटे दुकानदार अपने हिसाब से प्याज बेच रहे हैं। प्याज के आसमान छूते भावों से लोग जरूर परेशान हैं।
बाहरी राज्यों से कम हुई आवक
इस वक्त राज्य में आन्धप्रदेश, कर्नाटक, और महाराष्ट्र से प्याज की आवक होती है, लेकिन इस साल इन राज्यों में अधिक बारिश होने से प्याज की फ सल को बहुत नुकसान हुआ। इससे बाजार में प्याज की आपूर्ति घटी है। व्यापारियों का मानना है कि आने वाले समय में प्याज के दामों में बढ़ोतरी से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Home / Bagru / गरीब की रसोई से गायब हो रहा प्याज का स्वाद

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो