scriptघर में टहल रहा था अजगर, देखकर होश हुए फाख्ता, पकड़ा पकड़ी में अजगर का टूटा दांत | Bahraich Python House walk See Senses Board Python broken tooth Forest | Patrika News
बहराइच

घर में टहल रहा था अजगर, देखकर होश हुए फाख्ता, पकड़ा पकड़ी में अजगर का टूटा दांत

अजगर का एक दांत उसके जबड़े से टूटकर युवक के हाथ में गड़ गया

बहराइचSep 17, 2020 / 11:58 am

Mahendra Pratap

घर में टहल रहा था अजगर, देखकर होश हुए फाख्ता, पकड़ा पकड़ी में अजगर का टूटा दांत

घर में टहल रहा था अजगर, देखकर होश हुए फाख्ता, पकड़ा पकड़ी में अजगर का टूटा दांत

बहराइच. वह व्यक्ति अपनी मस्ती में जा रहा था, अचानक उसके पैर ठिठक गए। उसने देखा कि एक विशालकाय अजगर उसके घर में छुपा बैठा है। यह देख उसके होश फाख्ता हो गए। कतर्निया सेंचुरी रेंज क्षेत्र के बिछिया बाजार इस जानकारी के बाद हड़कम्प मच गया। अजगर को पकड़ने को लोग जुट गए। और तीन लोग घायल भी हो गए, घंटों मशक्कत के बाद विशालकाय अजगर किसी तरह पकड़ में आया। अजगर के साथ छुप्पा छुप्पी का यह खेल देखने के लिए भारी मजमा लगा गया।
कतर्नियाघाट क्षेत्र के बिछिया बाजार निवासी गंगा सागर के घर में कई दिनों से एक अजगर ने अपना डेरा जमा रखा था। जंगल से निकल कर आये अजगर ने गंगासागर के घर मे पली लगभग एक दर्जन मुर्गियों को अपना निवाला बना चुका था। देर रात अजगर को घर में टहलता देख लोगों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया लेकिन वह उन्हें चकमा देकर छिप गया। सुबह परिवारीजनों विशालकाय अजगर को घर के आंगन में टहलता देखा, जिसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी। मौके पर पहुचे वनकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से अजगर को पकड़ने का प्रयास शुरू कर दिया। इस दौरान गांव में ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
अजगर को पकड़ते समय कई बार भारी भरकम अजगर लोगों के चंगुल से छूट कर भागने का प्रयास किया। पर स्थानीय तीन ग्रामीणों प्रेम सागर, त्रिभुवन यादव, घनश्याम गुप्ता ने आखिकार अजगर को दबोच लिया। तीनों व्यक्तियों के हाथ लहूलुहान हो गए अजगर का एक दांत भी उसके जबड़े से टूटकर प्रेम सागर नामक युवक के हाथ में गड़ गया। वन कर्मियों ने अजगर को अपने कब्जे में लेकर जंगल मे छोड़ दिया। अजगर के निकलने से इलाके में कई घण्टों तक अफरा तफरी का माहौल छाया रहा।

Home / Bahraich / घर में टहल रहा था अजगर, देखकर होश हुए फाख्ता, पकड़ा पकड़ी में अजगर का टूटा दांत

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो