scriptशादी के सिर्फ चार घंटे बाद ही दूल्हे के सामने आई ये बात… तुरंत दिया तलाक, उससे पहले ही लड़के के चाचा ने … | Divorce after four hours of marriage | Patrika News
बहराइच

शादी के सिर्फ चार घंटे बाद ही दूल्हे के सामने आई ये बात… तुरंत दिया तलाक, उससे पहले ही लड़के के चाचा ने …

शादी के सिर्फ चार घंटे बाद ही दूल्हे के सामने आई ये बात… तुरंत दिया तलाक, उससे पहले ही लड़के के चाचा ने …

बहराइचMar 16, 2019 / 02:58 pm

Ruchi Sharma

wedding

शादी के सिर्फ चार घंटे बाद हो गया दूल्हे के सामने आई ये बात… तुरंत दिया तलाक, उससे पहले ही लड़के के चाचा ने …

बहराइच. थाना हुजूरपुर इलाके में शादी सामरोह के दौरान छेड़खानी के विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट की घटना से हड़कम्प मच गया। इसी दौरान दूल्हे के चाचा की घटना स्थल पर सदमें से मौत हो गई। फिर क्या था इस वारदात से नाराज दूल्हे ने निकाह से महज चंद घंटे बाद समाज के लोगों के बीच अपनी पत्नी को तलाक, तलाक तलाक बोल कर मौके पर ही तीन तलाक दे दिया और बारात बैरंग लौट गई।
घटना हुजूरपुर थाने के सहसलमपुर गांव की है, जहां एक लड़की का निकाह नेपाल के बांके जिले के सलीम के साथ हुआ था। निकाह के बाद जब सलाम करने की रस्म कराई जा रही थी इसी दौरान वर पक्ष के कुछ युवकों ने बारात में आई कुछ किशोरियों से छेड़छाड़ कर दी। जिससे वर व वधू पक्ष के कुछ युवाओं में जमकर मारपीट हुई। इससे आहत दूल्हे के चाचा को दिल का दौरा पड़ गया और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नाराज दूल्हा सलीम ने आधी रात में निकाह के 9 घंटे बाद नव विवाहिता को तीन तलाक दे दिया। लड़की के पिता का आरोप है कि वर पक्ष ने दहेज में दी गई बाइक, सोने की दो अंगूठी, एक चेन, दो रिस्ट वाच, एक निकाह की अंगूठी व नकदी भी वापस नहीं की है.एसएचओ प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मौखिक शिकायत आई थी। फिलहाल उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाठा पसरा हुआ है।
इस घटना के बारे में थानाध्यक्ष हुजूरपुर प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मौखिक शिकायत आई थी। फिलहाल उन्हें ऐसी कोई तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। जांच के बाद जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Home / Bahraich / शादी के सिर्फ चार घंटे बाद ही दूल्हे के सामने आई ये बात… तुरंत दिया तलाक, उससे पहले ही लड़के के चाचा ने …

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो