scriptफिल्म ‘राग’ रिलीज को तैयार, जानें यूपी से क्या है कनेक्शन | Film Raag set to release on 26 March | Patrika News
बहराइच

फिल्म ‘राग’ रिलीज को तैयार, जानें यूपी से क्या है कनेक्शन

‘बेदिया’ समुदाय पर आधारित फिल्म ‘राग’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बेदिया समुदाय के लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बसते हैं।

बहराइचMar 13, 2021 / 10:09 pm

Abhishek Gupta

Raag

Raag

लखनऊ. ‘बेदिया’ समुदाय पर आधारित फिल्म ‘राग’ 26 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। बेदिया समुदाय के लोग उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के बसते हैं। यूपी के अधिकतर बहराइच, बाराबंकी, बस्ती, आगरा, फैजाबाद, गोंडा और कानपुर में यह रहते हैं। फिर्म ‘राग’ बेदिया समुदाय की एक लड़की मधु की कहानी है, जो शिक्षा से बदलाव लाने के लिए समाज में विरोध करती है। मधु को इस दौरान कैसे हालातों का सामना करना पड़ता हैं, फिल्म राग उसे आगे बयां करती हैं।
मध्य भारत में राजशाही के शासन के दौरान किस तरह बेदिया समुदाय ने ‘राय’ लोक नृत्य का प्रदर्शन किया था, फिल्म उसपर भी प्रकाश डालती है। स्वर्गीय सरोज खान ने इस फिल्म में नृत्यों की कोरियोग्राफी की थी। इसके अतिरिक्त राजपाल यादव, राकेश बेदी, सुधा चंद्रन, मोहन जोशी, यशपाल शर्मा, मिलिंद गुणाजी और मनीषा मरजारा फिल्म में मुख्य किरदारों में हैं। फिल्म 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण यह टल गई। इस दौरान बॉलीवुड की पहली महिला कोरियोग्राफर सरोज खान का निधन भी हो गया था। फिल्म ‘राग’ उनके दिल के करीब थी।
फिल्म निर्माता ने किया उन्हें याद-

निर्माता पीयूष मुंधड़ा ने बताया कि महामारी के दौरान, हमने सरोज जी को भी खो दिया – वह हमारी परियोजना की रीढ़ थीं। कोरियोग्राफी की कहानी फाइनालाइज करने से लेकर फिल्म में आइटम नंबर का समावेश करने के सुझाव और उनकी पसंदीदा छात्रों में से एक हीना पांचाल को कास्ट करने तक सरोज जी ने हमारी बहोत हेल्प कियी है। हमारी पूरी कोशिशों के बावजूद सरोज जी के जिवित रहते हम वह फिल्म रिलीज नहीं कर पाए। हालाँकि, अब हम इसे 26 मार्च 2021 को रिलीज़ कर रहे हैं, और यह फिल्म महान आत्मा को हमारी श्रद्धांजलि है। यह दिवंगत कोरियोग्राफर का मरणोपरांत सिनेमाघरों में रिलीज होने वाले पहला काम भी है। अगर वह जिवित होती, तो उन्हें बहुत गर्व होता; हालांकि, उनका आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ है।

Home / Bahraich / फिल्म ‘राग’ रिलीज को तैयार, जानें यूपी से क्या है कनेक्शन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो