आपको बता दें कि जनपद गोंडा के कौडिय़ा थाना इलाके की रहने वााली 24 वर्षीय पूनम जायसवाल पुत्री वंशराज जायसवाल ने बताया कि थाना क्षेत्र के ग्राम कठुवानाला के श्यामू जायसवाल पुत्र परशुराम जायसवाल के साथ उसने प्रेम विवाह किया है। बहराइच में पति संविदा पर नौकरी करता है। कोतवाली देहात के दुनक्का तिराहे पर किराए के कमरे में दोनों रहते हैं। उसका आरोप है कि दशहरा मेला दिखाने के बहाने पति उसे बाइक से लेकर सीतापुर जिले के रेउसा तक ले गए। लौटते समय पुल दिखाने की बात कहकर पति ने बाइक रोक दिया। जैसे ही उसने नदी की तरफ मुंह किया। पति व दो अन्य लोगों ने पकड़ कर उसे पुल से नदी में फेंक दिया। युवती की चीख-पुकार सुनकर पुल से गुजर रहे लोग दौड़े तो तीनों बाइक से फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से युवती को नाव के सहारे नदी से बाहर निकाला। रमपुरवा सीएचसी में भर्ती कराया गया।
इस मामले में थानाध्यक्ष हरदी शिवानंद ने बताया कि बीते मई माह में दोनों ने प्रेम विवाह किया था। तब से दोनों परिवार से दूर साथ रह रहे थे। मुकदमा दर्ज कर जांच-पड़ताल की जा रही है।