बहराइच

भारत- नेपाल सीमा पर 2 करोड़ की चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

भारत- नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी के संयुक्त चेकिंग अभियान में जवानों ने एक नेपाली महिला तस्कर को पकड़ा है।
 

बहराइचMar 28, 2024 / 07:06 pm

Mahendra Tiwari

पकड़ी गई महिला के साथ पुलिस टीम

नेपाल से मादक पदार्थों की तस्करी रुकने का नाम नहीं ले रही। भारत नेपाल सीमा पर गुरुवार को पुलिस और एसएसबी के संयुक्त चेकिंग अभियान में एक नेपाली महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। जवानों ने तलाशी के दौरान उसके पास से 7.4 किलोग्राम चरस बरामद किया है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत दो करोड रुपये बताई जा रही है।
बहराइच जिले के भारत नेपाल सीमा रुपईडीहा चेक पोस्ट पर चलाए गए चेकिंग अभियान में पुलिस और एसएसबी के जवानों को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने एक नेपाली महिला तस्कर को पकड़ा है। तलाशी के दौरान उसके पास से 7.4 किलो चरस बरामद हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 2 करोड रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को पुलिस और एसएसबी के जवान आने जाने वाले लोगों को चेक कर रहे थे। इस दौरान उन्हें नेपाल की तरफ से एक महिला आती हुई दिखाई पड़ी। जवानों ने महिला को रोककर तलाशी लिया। तो पुलिस भी दंग रह गई। महिला के पास से एक थैला में 7.4 किलो ग्राम चरस बरामद हुआ। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसका मूल्य 2 करोड रुपए है। पकड़ी गई महिला तस्कर सयपुरा बुधा पुत्री मन बहादुर बुधा नेपाल राष्ट्र के रुकुम जिला की रहने वाली है। पुलिस ने महिला के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक बोले- महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया

बहराइच जिले के रुपईडीहा थाना के प्रभारी निरीक्षक शमशेर बहादुर सिंह ने बताया कि चेक पोस्ट पर पुलिस और एसएसबी के जवान आने जाने वाले लोगों को चेक कर रहे थे। इस दौरान एक संदिग्ध महिला दिखाई पड़ी। उसे रोककर पूछताछ और तलाशी के दौरान उसके पास से 7.4 किलोग्राम चरस बरामद हुआ। उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

Home / Bahraich / भारत- नेपाल सीमा पर 2 करोड़ की चरस के साथ नेपाली महिला तस्कर गिरफ्तार

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.