scriptपत्नी पर था कुछ ऐसा शक.. नहीं समझ पाया कुछ, एक दिन रात में कर दिया… फिर पिता ने जो कहा उससे सबके होश उड़ गए | man murdered his wife due to dowry | Patrika News
बहराइच

पत्नी पर था कुछ ऐसा शक.. नहीं समझ पाया कुछ, एक दिन रात में कर दिया… फिर पिता ने जो कहा उससे सबके होश उड़ गए

पत्नी पर था कुछ ऐसा शक.. नहीं समझ पाया कुछ, एक दिन रात में कर दिया… फिर पिता ने जो कहा उससे सबके होश उड़ गए

बहराइचMay 03, 2019 / 12:03 pm

Ruchi Sharma

rape

पत्नी पर था कुछ ऐसा शक.. नहीं समझ पाया कुछ, एक दिन रात में कर दिया… फिर पिता ने जो कहा उससे सबके होश उड़ गए

बहराइच. जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की घर के अंदर फावड़े से गला काटकर हत्या कर डाली। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति मौके से फरार हो गया। मृतका के पिता सिराजुल की तहरीर पर आरोपी पति (राजू) के खिलाफ गंभीर धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया। पीड़ित पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी जन्नतुल का विवाह तकरीबन ढाई साल पहले थाना पयागपुर क्षेत्र के मोहम्मदपुर कोडवा गांव निवासी राजू के साथ किया था।
शादी के बाद से राजू आये दिन उनकी पुत्री को दहेज में मोटरसाइकिल की मांग को लेकर काफी प्रताड़ित कर रहा था। इसी बात को लेकर आए दिन दोनों में लड़ाई झगड़ा हुआ करता था। मृतका के पिता सिराजुल ने बताया कि आरोपी राजू ने उनकी बेटी जन्नतुल को जान से मारने के लिये सोते समय फावड़े से गला काट कर मार डाला। इस घटना की भनक लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया।

मृतका के परिवार वाले इस घटना को दहेज हत्या बता रहे हैं। वहीं गांव में चर्चा है कि जन्नतुल की हत्या अवैध संबंध के शक में की गई है। इस बात को लेकर अक्सर पति पत्नी में विवाद होता रहता था। जिसको लेकर घटना को अंजाम देने का शक जताया जा रहा है। घटना की भनक लगते ही मौके पर पहुंची थाना पयागपुर की पुलिस टीम ने मृतका के शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

Home / Bahraich / पत्नी पर था कुछ ऐसा शक.. नहीं समझ पाया कुछ, एक दिन रात में कर दिया… फिर पिता ने जो कहा उससे सबके होश उड़ गए

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो