scriptमौसम विभाग ने 48 घंटे का जारी किया रेड अलर्ट, रहे सावधान, बर्फीली हवाएं कोहरा करेगा बेहाल, इस दिन से राहत मिलने के आसार | Meteorological Department issued 48-hour red alert icy winds fog create havoc | Patrika News
बहराइच

मौसम विभाग ने 48 घंटे का जारी किया रेड अलर्ट, रहे सावधान, बर्फीली हवाएं कोहरा करेगा बेहाल, इस दिन से राहत मिलने के आसार

up weather update: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान बर्फीली हवाएं और भीषण कोहरा का प्रकोप जारी रहेगा। इस दिन से राहत मिलने की उम्मीद है।
 

बहराइचJan 22, 2024 / 07:44 pm

Mahendra Tiwari

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है

IMD prediction: मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हिमालय से टकराकर आ रही बर्फीली हवाएं और भीषण कोहरा लोगों को बेहाल करेगा। पूर्वी यूपी के जिलों में 3 दिन बाद सोमवार को दोपहर में हल्की धूप खिली। लेकिन इससे गलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ा। दिन में भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। सुबह शाम अत्यधिक कोहरा होने के कारण विजिबिलिटी कई जिलों में शून्य हो गई है। गोंडा, बहराइच, बलरामपुर और श्रावस्ती में विजिबिलिटी 50 से 199 मिली मीटर रही। कई जिलों में तापमान 4 डिग्री तक पहुंच गया है। सोमवार को हल्की धूप निकलने के बाद भी ठंड से लोग कांपते नजर आए। शाम ढलते ही कोहरा और ठंड के बीच मौसम ने लोगों को बेहाल कर दिया है। गणतंत्र दिवस के बाद कोल्ड वेव से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।
imd today weather update: पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर सहित 23 जिलों में मौसम विभाग ने कोल्ड वेव और घना कोहरा के लिए अगले 48 घंटे का रेड अलर्ट जारी किया है। 23 से 26 तक अभी ठंड और बढ़ेगी। लगातार कोल्ड वेव चलने से सोमवार को कड़ाके की ठंड ने लोगों को बहाल कर दिया। ठंड को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक सभी विद्यालय बंद कर दिए हैं। फिलहाल मौसम विभाग ने बारिश के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। लेकिन बीते दो दिनों से आसमान में बादल छाने लगे हैं। यूपी में अधिकतम तापमान 12 से 18 डिग्री के बीच तथा न्यूनतम तापमान 4 से 9 डिग्री के आसपास रहा। कृषि वैज्ञानिकों के मुताबिक बारिश होने से फसलों को काफी फायदा पहुंचाने का अनुमान है। 26 जनवरी के बाद मौसम के साफ होने का अनुमान है। पहाड़ी राज्यों जैसे जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी और हल्की बारिश की वजह से मैदानी इलाकों में भी बर्फीली हवाएं चल रही हैं।
IMD fog alert : इन जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने के आसार

यूपी के गोंडा जिले में आज अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम 6 डिग्री बहराइच में अधिकतम तापमान 12 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री श्रावस्ती में अधिकतम तापमान 12 डिग्री तथा न्यूनतम 6 डिग्री बलरामपुर में अधिकतम तापमान 13 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री अयोध्या में अधिकतम तापमान 15 न्यूनतम 7 गोरखपुर में न्यूनतम 8 अधिकतम 16 महाराजगंज में अधिकतम 15 न्यूनतम 6 देवरिया में अधिकतम 15 न्यूनतम 7 सुल्तानपुर में अधिकतम 16 न्यूनतम 6 बस्ती में अधिकतम 16 न्यूनतम 6 अंबेडकर नगर में अधिकतम 16 न्यूनतम 7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इन जिलों में 4 दिन भीषण कोहरा और ठंड का अलर्ट जारी किया गया है।

Hindi News / Bahraich / मौसम विभाग ने 48 घंटे का जारी किया रेड अलर्ट, रहे सावधान, बर्फीली हवाएं कोहरा करेगा बेहाल, इस दिन से राहत मिलने के आसार

ट्रेंडिंग वीडियो