scriptपुलिस ने चार नेपाली महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस की सप्लाई के लिए जा रही थीं दिल्ली | Police arrested four Nepali women smugglers | Patrika News
बहराइच

पुलिस ने चार नेपाली महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस की सप्लाई के लिए जा रही थीं दिल्ली

भनकी मिलते ही पुलिस ने तेज की कार्रवाई की प्रक्रिया, 6 करोड़ रुपए की थी चरस

बहराइचFeb 12, 2020 / 03:57 pm

Neeraj Patel

पुलिस ने चार नेपाली महिला तस्करों को किया गिरफ्तार, चरस की सप्लाई के लिए जा रही थीं दिल्ली

बहराइच. जिले में भारत नेपाल बार्डर रुपईडीहा पर पुलिस ने चार नेपाली महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की गिरफ्त में आई चारों महिलाएं नेपाली हैं। तलाशी के दौरान रुपईडीहा बार्डर पर चारों महिलाओं के पास से 6 करोड़ रुपए से भी ज्यादा कीमत की चरस की खेप बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार चारो महिलाएं नेपाल से दिल्ली जा रही बस में सवार थीं जिनके पास करोड़ो की चरस की खेप रखी थी।

बार्डर पर लगी सुरक्षा एजेंसियों को भनक लगते ही चेकिंग की कार्रवाई तेज की गई, जिसमें रुपईडीहा बार्डर चेकपोस्ट पर एसएसबी और पुुुलिस के जवानों ने जब बस की तलाशी ली तो आरोपी महिलाओं के पास से भारी मात्रा में चरस की खेप बरामद की गई है, SP बहराइच डॉ गौरव ग्रोवर ने बताया कि सभी महिलाएं दिल्ली जा रही थी जिनके कब्जे से 20 किलो 500 ग्राम चरस बरामद की गई है। चारों महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो