scriptअखिलेश-मायावती को मिला भाजपा के इस बड़े पूर्व नेता का साथ, मीडिया बुलाकर किया बड़ा ऐलान..पार्टी में हड़कंप | savitri bai phule statement on bjp and lok sabha election alliance | Patrika News
बहराइच

अखिलेश-मायावती को मिला भाजपा के इस बड़े पूर्व नेता का साथ, मीडिया बुलाकर किया बड़ा ऐलान..पार्टी में हड़कंप

अखिलेश-मायावती को मिला भाजपा के इस बड़े पूर्व नेता का साथ, मीडिया बुलाकर किया बड़ा ऐलान..पार्टी में हड़कंप

बहराइचJan 14, 2019 / 12:00 pm

Ruchi Sharma

up police

अखिलेश-मायावती को मिला भाजपा के इस बड़े पूर्व नेता का साथ, मीडिया बोलकर किया बड़ा ऐलान..पार्टी में हड़कंप

बहराइच. भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फूले ने केंद्र सरकार के सवर्ण आरक्षण कार्ड पर करारा हमला बोलते हुए देश के प्रधानमंत्री व भाजपा सरकार को आड़े लेते हुए तीखा हमला बोला। बहराइच की सांसद सावित्री बाई फूले ने सवर्ण आरक्षण को भाजपा सरकार की बड़ी शाजिश करार दिया।
भाजपा की बागी सांसद सावित्री बाई फूले ने एक बार फिर दलित कार्ड का राग अलापते हुए कहा कि जिनके यहां लोग पानी नहीं पीते थे,जिनके हाथ का छुआ खाना नहीं खाते थे, जिस जाति के लोगों से नफरत करते थे आज उसी (दलित) समाज का हक़ मारने के लिए केंद्र की सरकार सवर्ण आरक्षण की साज़िश रचने का काम कर रही है। जिससे देश की जनता में जबरदस्त आक्रोश कायम है, इसके आगे बीजेपी की बागी सांसद सावित्री बाई फूले ने खुला ऐलान किया कि 2019 के चुनाव में जो भी दल नरेंद्र मोदी को हराने व भाजपा को रोकने का काम करेगा उसके लिये मैं महागठबंधन का खुला समर्थन करूंगी।

Home / Bahraich / अखिलेश-मायावती को मिला भाजपा के इस बड़े पूर्व नेता का साथ, मीडिया बुलाकर किया बड़ा ऐलान..पार्टी में हड़कंप

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो